बारां

एन एच 27 यमदूतों का गढ़,काल खड़ा रहता है सड़क पर, चलते फिरते हैं यमदूत

यह कहें कि यहां सड़क पर यमदूत चलते फिरते हैं तो कोई अतिश्योक्ति नहीं है। हर दिन कोई ना कोई दुर्घटना यहां होती ही है
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2017, 4:25 PM IST
 Accident on baran highway,accident on highway in rajasthan,death on road in baran,private buses accident in rajasthan,private bus accident in baran, death ratio on baran highway,death ratio on highways in rajasthan,early morning death in accident,accident in baran,rajasthan patrika,baran patrika,latest news in baran,
accident on NH 27

एन एच 27 यमदूतों का गढ़, बन गया है । यह कहें कि यहां सड़क पर यमदूत चलते फिरते हैं तो कोई अतिश्योक्ति नहीं है। इस मार्ग पर रात भर बिना किसी रिफ्लेक्टर के ट्रैक्टर ट्रॉलियां तो दौड़ती ही हैं। सडक किनारे कहीं भी ट्रक चालक बिना रिफ्लेक्टर के अपने ट्रकों को खड़ा कर देते हैं। ऐसे में हर दिन कोई ना कोई दुर्घटना यहां होती ही है। इस मार्ग पर अब तक सैकड़ों मौत हो चुकी है। तडकाव तो यहां जैसे मौत लेकर ही आता है।

काल बनकर खड़े होते हैं

तड़के चालक जहां नींद से बोझिल होते हैं वहीं कोहरा अथवा सडक पर बिना रिफ्लेक्टर के खड़े ट्रक अथवा ट्रॉली काल बनकर खड़े होते हैं। शुक्रवार तड़के भी एक निजी बस खड़े ट्रक में जा घुसी। इस घटना में एक जने की मौत हो गई और दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। बारां जिले के भंवरगढ़ क्षेत्र मे एनएच- 27 फोरलेन हाइवे पर हुआ बडा हादसा , यात्री बस ट्रक से टकराई , एक यात्री की मौत -आधा दर्जन घायल यात्री उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती,घटना आज सुबह की है भंवरगढ कस्बें के पास हाइवें पर भिंड से अहमदाबाद जा रही एक निजी यात्री बस सडक के पास एक गेंहू से भरें खडें ट्रक से टकरा गई। जिसमें बस में सवार आधा दर्जन यात्री गंभीर घायल हो गयें । जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को बारां के जिला चिकित्सालय में एम्बूलेंस से भेजकर भर्ती कराया गया है
बस में सवार यात्री को अन्य बस से अमदाबाद रवाना किया है वही पुलिस ने मौके पर पहुचंकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

विभिन्न मामलों में तीन जने गिरफ्तार

छबड़ा. पुलिस ने छबड़ा निवासी वारंटी आशिक उर्फ बकरी तथा कड़ैयानोहर निवासी गुडडू उर्फ जमना लाल को शराब पीकर उत्पात मचाते गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार बापचा थाने में गोडियाचारण निवासी ललिता बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति शंकर मीणा आए दिन परेशान व मारपीट करता है। इस पर उसे गिरफ्तार किया है।

Updated on:
1 Dec 2017, 4:25 PM IST
Published on: