Rajasthan News: बारां से जयपुर वाया कोटा एक बस चलाई गई है। यह सुबह 6 बजे निकलेगी। इस रूट पर पहले भी बस चल रही है। अकलेरा से जयपुर वाया खानपुर दो बसों का संचालन शुरू किया गया है।
Baran Roadways Depo: पिछले दिनों बारां रोडवेज डिपो के बेड़े में शामिल हुई अनुबंध वाली 7 नई बसों का बुधवार से संचालन शुरू कर दिया गया है। इनमें लम्बे रूट को प्राथमिकता दी गई है। डिपो के बेड़े में बसें अभी मांग के अनुसार नहीं है, ऐसे में जिले के लोकल रूट पर बसों की कमी फिलहाल बनी रहेगी। लम्बे रूट पर बसों के फेरे लगेंगे।
बारां डिपो के मुख्य प्रबंधक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि बारां से उदयपुर वाया रावतभाटा दो बसें शुरू की गई है। इस रूट पर ढाई साल से बस सेवा बंद थी। इसके अलावा बारां से इन्द्रगढ़ होते हुए जयपुर तक दो बसें चलेगी। पूर्व में चल रही बस यथावत रहेगी, इस नई बस में नए एरिया कवर होगा।
बारां से जयपुर वाया कोटा एक बस चलाई गई है। यह सुबह 6 बजे निकलेगी। इस रूट पर पहले भी बस चल रही है। अकलेरा से जयपुर वाया खानपुर दो बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा बारां से नाहरगढ़ मार्ग पर भी बस सेवा शुरू की गई है। इधर, बारां से सीसवाली वाया मांगरोल मार्ग पर भी रोडवेज बस संचालन की मांग उठ रही है।
नाहरगढ़. बारां से नाहरगढ़ मार्ग पर एक और रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। नाहरगढ़ बस स्टैंड पर दोपहर 11 बजे के बाद सीधे शाम 3 बजे तक बसों का टोटा रहता था। इस 4 घंटे के अंतराल में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब दोपहर 1 बजे बस का नाहरगढ़ आगमन होगा और डेढ़ बजे यह बस बारां के लिए प्रस्थान करेगी।
हालांकि नई बस चलने से दोपहर की राहत तो मिली है, लेकिन डेढ़ बजे वाली बस निकलने के बाद सीधे शाम 5 बजे बस का समय है । बस के नाहरगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चालक एवं परिचालक का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया । इस अवसर पर भाजपा नेता चतुर्भुज नागर, भंवरलाल कुशवाह, जितेंद्र नागर, ऋषिपाल सिंह, विशाल मंगल, तेजकरण नागर, नितिन सोनी, अनिल नागर, सुरेन्द्र वैष्णव, द्वारकीलाल एरवाल, दिनेश कुशवाह आदि उपस्थित रहे ।