30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Baran News: कलक्टर के आदेश के बाद भी नर्सिंग अधीक्षक ने कर दी छुट्टी की घोषणा, प्रशासनिक जांच शुरू

ANM Training Center Baran Controversy: बारां में भीषण गर्मी के बीच प्रशासनिक आदेशों और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के अवकाश फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कलेक्टर के दिशा-निर्देशों के बावजूद छात्राओं को छुट्टी दिए जाने पर प्रशिक्षण प्रभावित हुआ है।

2 min read
Google source verification
Collector Holiday Order

आदेश की प्रति और छात्राओ के प्रार्थना पत्र की फोटो: पत्रिका

Nursing Superintendent Holiday Order: बारां जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर गर्मी के मद्देनजर बिजली, पेयजल तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश दिए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की ट्रेनी छात्राओं को नर्सिंग अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए 25 से 30 मई तक अवकाश घोषित कर घरों पर भेज दिया, इससे प्रशिक्षण बाधित हो गया है। जिला मुख्यालय पर गजनपुरा में संचालित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में 84 छात्राए एएनएम का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इसमें प्रथम वर्ष में 46 तथा द्वितिय वर्ष में 38 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इनका प्रशिक्षण समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का है।

आदेश में ये बताया कारण

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के नर्सिंग अधीक्षक पवन वैष्णव द्वारा 23 मई को जारी आदेश में कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी एवं हीट वेव तथा बार-बार विद्युत आपूर्ति में व्यवधान के कारण संस्थान में पढ़ाई में व्यवधान आ रहा है तथा प्रशिक्षणार्थियों को आने-जाने में भी भीषण गर्मी और हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक एहतियात बरतना भी जरूरी हो गया है। इसे देखते हुए एएनएम प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षणार्थियों का 25 से 30 मई तक अवकाश घोषित किया जाता है।

सीएमएचओ को नहीं नियमों की जानकारी

इस मामले में कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदीश कुशवाह ने पहले तो जानकारी होने से मना कर दिया। बाद में उन्होंने बताया कि मुझे नियमों की जानकारी नहीं है। इस मामले में पूछकर बताएंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि संबंधित विभाग से विस्तृत जानकारी लेकर ही आगे की स्थिति स्पष्ट की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई या स्पष्टीकरण उसी के आधार पर दिया जाएगा।

छात्राओं ने मांगा था अवकाश

एएनएम सेंटर के नर्सिंग अधीक्षक ने इस मामले में बताया कि तेज गर्मी को देखते हुए छात्राओं ने अवकाश मांगा था। उन्होंने एक प्रार्थना-पत्र बताया, प्रार्थना-पत्र में एक जैसी चार अलग-अलग हेण्डराइटिंग में 46 छात्राओं के नाम से हस्ताक्षर किए हुए थे।

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में अवकाश दिए जाने के मामले में सीएमएचओ से रिपोर्ट लेकर जांच की जाएगी। किस तरह का आदेश किसकी सहमति से या नियम के तहत निकाला गया है।
भंवरलाल जनागल, अतिरिक्ति जिला कलक्टर, बारां