बारां

Baran: राधा अष्टमी के दिन प्रसूता ने एंबुलेंस में ही दिया बेटी को जन्म, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी अस्पताल

Radhashtami 2025: नर्सिंग ऑफिसर शराफत अली ने बताया कि रविवार को कस्बे की गर्भवती महिला रीना सहरिया पत्नी रवि को पेट में दर्द की शिकायत के बाद परिजन चिकित्सालय लाए थे।

less than 1 minute read
Sep 01, 2025
फोटो: पत्रिका

Delivery In Ambulance: राधा अष्टमी पर रविवार को कस्बे के राजकीय चिकित्सालय से रेफर की गई गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में राधारूपी कन्या को जन्म दिया। ईएमटी नीतेश बैरागी, चालक सुजान सिंह ने महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। नर्सिंग ऑफिसर शराफत अली ने बताया कि रविवार को कस्बे की गर्भवती महिला रीना सहरिया पत्नी रवि को पेट में दर्द की शिकायत के बाद परिजन चिकित्सालय लाए थे।

यहां डॉ. भूपेन्द्र नागर ने महिला के उपचार के दौरान बीपी अधिक होने पर 108 एंबुलेंस से केलवाड़ा चिकित्सालय के लिए रेफर किया। घड़ावली नदी के आसपास महिला की तबियत बिगड़ गई तो गाड़ी को रोककर ईएमटी बैरागी, चालक सिंह ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। बाद में महिला व नवजात को केलवाड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

केलवाड़ा चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर राजेश सिंघल ने बताया कि दोनों सकुशल है। इधर बीसीएमएचओ डॉ आरिफ शेख ने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए नर्सिंग कर्मियों की तारीफ की।

ये भी पढ़ें

Ajmer: बचपन के प्यार के लिए युवती ने छोड़ा माता-पिता का घर, प्रेमी ने बुलाई पुलिस, प्रेमिका बोली ‘घरवालों से जानमाल का खतरा’

Published on:
01 Sept 2025 03:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर