बारां

…जाको राखे साइयां…01 दिन, 02 हादसे, सभी सुरक्षित

चालक की लापरवाही से बस पलटी : ग्वालियर से कोटा जा रही थी निजी बस

2 min read
Sep 28, 2021
...जाको राखे साइयां...01 दिन, 02 हादसे, सभी सुरक्षित

भंवरगढ़. राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर ढाबे के निकट ग्वालियर से कोटा जा रही निजी बस चालक की लापरवाही से पलटी खा गई।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल अन्य बस की मदद से गंतव्य की ओर रवाना किया। दुर्घटना में क्लीनर के मामूली चोट आई है।

थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि सोमवार देर रात ग्वालियर की ओर से आ रही श्रीनाथ ट्रेवल्स कोटा की बस रात 3 बजे रामपुरिया गांव से पहले ड्राइवर की गफलत एवं लापरवाही से पलट गई। घटना की सूचना कस्बा निवासी त्रिलोक चौधरी एवं मनोज चौधरी द्वारा ग्रामीणों एवं पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच बस में सवार 32 यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला। दुर्घटना में बस क्लीनर रामभरण निवासी अंता को मामूली चोट आई है। उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया है। यात्री रामेश्वर पुत्र उदयलाल धाकड़ निवासी सौजपुर खानपुर की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ गफलत एवं लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है। इधर दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक कजोड़मल, किशनगंज थाना प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। चिकित्सा विभाग की 108 एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। सभी अधिकारियों ने यात्रियों के बस से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद राहत महसूस की।

हाइवे पर अनियन्त्रित होकर पलटी वैन, सवार बाल-बाल बचे
किशनगंज. परानियां से किशनगंज होकर कोटा की ओर जा रही वैन मंगलवार को अनियन्त्रित होकर पलटती हुई डिवाडर को पार कर हाइवे के दुसरी ओर जा गिरी। दुर्घटना में एक युवक को मामूली चोट आई है।दुसरा सकुशल बच गया। घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मे पंहुचाया गया। घायल युवक कन्हैया ने बताया कि वे वैन से परानियां से कोटा जा रहे थे। तभी नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा से पहले ही टायर पंचर होने से वैन अनियन्त्रित होकर पलट गई। इस दौरान दूसरी ओर किसी वाहन के नहीं होने से हादसा हाने से बच गया।मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ ने वैन को सीधा कर हाइवे से किनारे किया।

Published on:
28 Sept 2021 11:10 pm
Also Read
View All