बारां

Baran News: तालाब टूटने से मची अफरा-तफरी, बस्तियां जलमग्न, देखें वीडियो

Baran News : बारां जिले के देवरी क्षेत्र का सिरसीपुरा तालाब टूट जाने से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। कई निचली बस्तियों में पानी भर गया। लोग तालाब टूटने की सूचना मिलते ही घरेलू जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
2 min read
Aug 18, 2024
pond broke in Deori

Baran News : बारां। देवरी क्षेत्र का सिरसीपुरा तालाब रविवार सुबह टूट जाने से कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तालाब का पानी खेतों के रास्ते बहकर निचली बस्तियों तक पहुंचा और जलप्लावन के हालात बन गए। बस्ती के निवासियों ने तालाब टूटने की सूचना के बाद ही आवश्यक सामानों को सुरक्षित करके अन्य स्थानों पर शरण ली। तालाब की पाळ में दो दिन पहले छेद हो गया था। इससे लगातार पानी का रिसाव हो रहा था। हालांकि प्रशासन और पंचायत इस रिसाव को रोकने की कोशिशों में जुटे थे। यहां 700 कट्टे पाळ पर लगाने के बाद भी रिसाव होता रहा।

रविवार सुबह रिसाव बढ़ गया और करीब 40 फीट की दीवार दरक गई। इससे तालाब में भरा पानी तेजी से बाहर निकला। पानी के बहाव से कई घर गिर गए हैं। लोगों के सामान भीग गए। घरों में पानी भर गया। कई मवेशी भी इसमें बह गए जिनका अब तक कोई पता नहीं चला है। तालाब का पानी नजदीक बहने वाली पलको नदी में पहुंच गया। इससे पलको नदी में उफान आ गया। दोपहर बाद पानी खत्म होने पर बहाव कम हुआ। इसके बाद लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

यहां बिगड़ गए हालात

कस्बे की सहराना बस्ती, मुस्लिम मोहल्ला, कुम्हार बस्ती तथा परिहार बस्ती के दर्जनों घरों में पानी घुस गया। यहां करीब दो से तीन फीट तक पानी का भराव था। हालांकि प्रशासन ने इस क्षेत्र के करीब सौ घरों को पहले ही खाली करवा लिया था। तालाब टूटने की जानकारी मिलते ही पटाखे चलाकर तथा मुनादी कर लोगों को चेताया गया।

बिजली के कई पोल भी गिरे

तालाब का पानी कस्बे की निचली बस्तियों में घुसा तो पानी के साथ आए कचरे व मलबे के दबाव से बिजली के कई खंभे धराशायी हो गए हैं। तालाब टूटने की सूचना मिलते ही शाहाबाद उपखण्ड अधिकारी, देवरी व शाहाबाद पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। वहीं बारां से एसडीआरएफ तथा सिविल डिफेन्स की रेस्क्यू टीमे भी पहुंची। प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने रिश्तेदारों समेत स्कूल तथा अन्य जगह पर शरण ली।

प्रशासन ने की व्यवस्था

मोके पर सुबह पहुंचे जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि तालाब की पाल टूटने की पूर्व आशंका के चलते ही ऐहतियात बरती गई। इससे नुकसान कम हुआ। हालांकि वेस्टबियर से तालाब के पानी की निकासी का भी प्रयास किया गया था, लेकिन पानी अधिक होने से यह हालात बने। निचली बस्ती के लोगो को स्कूल व अन्य जगहों पर ठहराया गया है। पेयजल के टैंकर मंगवाए गए हैं। करीब एक हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। देवरी में एडीएम, एसडीएम समेत 25 पटवारी तथा 25 ग्राम सचिव, जेवीवीएनएल व अन्य अधिकारी तैनात हैं। जो बाद की व्यवस्थाओं को पुख्ता करेंगे। पानी उतरने लगा है। घरों का सर्वे करवाया जाएगा। जिन घरों के हालात जीर्णशीर्ण होंगे। लोगों को उनमें रहने से रोका जाएगा।

Updated on:
18 Aug 2024 05:20 pm
Published on:
18 Aug 2024 05:20 pm
Also Read
View All
पत्रिका एक्सक्लूसिव: राजस्थान का सरकारी स्कूल, जहां एक भी छात्र नहीं, फिर भी शिक्षक तैनात, बिना पढ़ाए ही मिल रही सैलरी

‘बाबू उठ जा…’ बारां के अस्पताल में तड़पते मासूम की थमीं सांसें, शव घर ले जाने के लिए पिता ने ठेले वाले से उधार मांगे पैसे

Rajasthan: बेटी के ससुराल में हुई मां की मौत, बैठने की चटाई भी जल गई, 11KV का तार टूटने से घर में दौड़ गया था करंट

Baran: मार्केटिंग में MBA करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो इंजीनियर दोस्त के साथ मिलकर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार

Baran News: पुलिस थाने से लौटी विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता बोले- ‘पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी जिंदा होती’