बारां

Rajasthan Assembly Election 2023 : बारां-अटरू सीट में फेरबदल, राधेश्याम बैरवा होंगे भाजपा प्रत्याशी

पहले घोषित उम्मीदवार सारिका सिंह चौहान का पत्ता साफ, जाति प्रमाण पत्र ने अटकाया मामला

less than 1 minute read
Nov 05, 2023
Rajasthan essebnly election 2023 : बारां-अटरू सीट में फेरबदल, भाजपा ने बदला प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा होंगे प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन की अंतिम तिथि के एक दिन पहले रविवार को प्रदेश में प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें बारां-अटरू विधानसभा सीट पर हाल में घोषित की गई प्रत्याशी सारिका चौहान का पत्ता काट दिया गया है। अब यहां नए प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा पर भजपा ने विश्वास जताया है। उल्लेखनीय है कि जानकारी के अनुसार सारिका ङ्क्षसह को भाजपा ने गुरुवार को उम्मीदवार घोषित किया था। सारिका का जन्म पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में हुआ था। जहां उनके जन्म व जाति प्रमाण पत्र भी बने थे, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियम में किए गए संशोधन के अनुसार जाति प्रमाण पत्र उसी राज्य का ही मान्य है। ऐसे में पार्टी ने ऐन मौके पर प्रत्याशी को बदल दिया। बैरवा वोटरों के सामने एकदम नया चेहरा हैं।

सभी सीटों पर तस्वीर साफ

भाजपा की ओर से रविवार को जारी की गई सूची के बाद अब जिले की चारों सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है। इनमें छबड़ा सीट से भाजपा के प्रतापसिंह सिंघवी कांग्रेस के करणसिंह राठौड़ के सामने हैं। इसी प्रकार हॉट सीट अंता पर वर्तमान में कांग्रेस विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया के सामने भाजपा के कंवरलाल मीणा मैदान में हैं। बात करें बारां की तो आज घोषित किए भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा के सामने कांग्रेस के वर्तमान विधायक पानाचंद मेघवाल हैं। सहरिया बहुल किशनगंज सीट पर भाजपा के ललित मीणा के सामने वर्तमान विधायक निर्मला सहरिया हैं।

पत्रिका की खबर पर लगी सच्चाई की मुहर

रविवार के अंक में पत्रिका ने खुलासा किया कि बारां-अटरू सीट पर घोषित उम्मीदवार सारिका सिंह चौहान के जाति प्रमाण पत्र का पेंच फंस गया हैं। भाजपा यहां उम्मीदवार बदलने जा रही हैं। आज जारी सूची में भाजपा ने यहां से चौहान की जगह राधेश्याम बैरवा को उम्मीदवार घोषित किया है।

Updated on:
05 Nov 2023 04:23 pm
Published on:
05 Nov 2023 03:06 pm
Also Read
View All