बारां

Video: राहत शिविर में चल रही मौज-मस्ती, कर्मचारी नशे में लगा रहे ठुमके, वीडियो वायरल

बारां के जिला अस्पताल परिसर में चल रहे राहत शिविर का मामला, शराब पीकर राहत शिविर में चलाया, यह रईसी है खानदानी..., शिविर प्रभारी समेत दो निलम्बित, ऑपरेटर को किया सेवामुक्त

less than 1 minute read
Video: राहत शिविर में चल रही मौज-मस्ती, कर्मचारी नशे में लगा रहे ठुमके, वीडियो वायरल

बारां. सरकार की ओर से आमजन को महंगाई से राहत पहुंचाने के का दावा करते हुए महंगाई राहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन अब अधिकांश शिविरों में बहुत कम रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं तो कर्मचारी ठाले बैठे टाइम पास कर रहे हैं।

इसी तरह का मामला जिला अस्पताल परिसर में नगरपरिषद की ओर से स्थायी तौर पर आयोजित राहत शिविर में देखने को मिला। लाभार्थी नहीं पहुंचने से कर्मचारी शराब के नशे में डांस कर रहा है। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। मामला जिला कलक्टर तक पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश दिए।

जांच के बाद मामला प्रमाणित पाए जाने पर जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने डांस कर रहे कर्मचारी विद्युत वितरण निगम का हेल्पर रामावतार वर्मा, नगरपरिषद के कनिष्ठ सहायक रामदयाल मेघवाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेयश दिए। संवेदक के माध्यम से नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर विशाल वैष्णव को भी सेवामुक्त करने के आदेश दिए गए हैं।

मामला सोमवार का है और इसका वीडियो वायरल होने पर मंगलवार सुबह जांच के आदेश दिए गए तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार दोपहर में ही निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिए गए।

Published on:
27 Jun 2023 07:32 pm
Also Read
View All