बारां

गेहूं कम तोलने पर राशन डीलर का विरोध करना पड़ा भारी, गेहूं लेने आए उपभोक्ता के हाथ पर काटा

Ration Dealer News: एक राशन डीलर ने गेहूं वितरण करते समय एक उपभोक्ता के साथ गाली-गलोच की। पीड़ित ने इसके साथ दुकान पर ही गेहूं तोलने वाले कर्मचारी द्वारा हाथ पर काटने को लेकर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jan 2024, 1:55 PM IST
rashan_delar.jpg

बारां/कवाई। मोठपुर के एक राशन डीलर ने गेहूं वितरण करते समय एक उपभोक्ता के साथ गाली-गलोच की। पीड़ित ने इसके साथ दुकान पर ही गेहूं तोलने वाले कर्मचारी द्वारा हाथ पर काटने व राशन डीलर द्वारा बदसलूकी करने के मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसमें डीलर पर घटिया कम तोलने का भी आरोप है।

जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया
जोरावर पुत्र झुझार सिंह बंजारा ने बताया कि वह राशन डीलर प्रेमनारायण मीणा के पास गेहूं लेने गया था। गेहूं कम तोलने व खराब होने की शिकायत की तो डीलर ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और मारपीट का प्रयास किया। इस बीच उसके भाई ने हाथ में जोर से काट लिया।

राशन डीलर और उसके भााई पर मामला दर्ज
इस दौरान वहां गेहूं लेने आए अन्य उपभोक्ता भोजराज, जय सिंह, भवानी सिंह ने उसे बचाया। पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने पहुंच राशन डीलर प्रेमनारायण मीणा एवं उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उधर थाना प्रभारी रविंद्र जादोन ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर चोट का मेडिकल करवा कर कार्रवाई शुरू की है। वहीं डीलर के यहां हो रही भीड़ की व्यवस्था बनाने के लिए जाप्ता भी लगा दिया गया है।

Published on: