बारां

Rajasthan Road Accident: विदाई के बाद घर लौट रही बारातियों की ट्रॉली पलटी, 20 बाराती हुए घायल

केलवाड़ा नगर के विश्वकर्मा चौराहे पर बारातियों से भरी ट्रॉली रविवार को पलट गई। दुर्घटन में 20 बारातियों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रॉली बारातियों से भरी थी।

less than 1 minute read
May 20, 2024

केलवाड़ा नगर के विश्वकर्मा चौराहे पर बारातियों से भरी ट्रॉली रविवार को पलट गई। दुर्घटन में 20 बारातियों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रॉली बारातियों से भरी थी। ड्राइवर ने चौराहा होने के कारण ट्रैक्टर को अचानक मोड़ दिया, इसके कारण ट्रॉली पलट गई। बाराती बंटी सहरिया, बाबूलाल सहरिया, नीरज सहरिया, जगदीश सहरिया ने बताया कि बारात माजरावता थाना सदर बारां से किशनगंज पंचायत समिति के रामपुरिया टोड़िया गांव गई थी। जो रविवार प्रात: लौट रही थी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News : किर्गिस्तान में हिंसा के बीच फंसे करीब 700 राजस्थानी छात्र, हनुमान बेनीवाल से लेकर ज्योति मिर्धा तक ने किया रिएक्ट

दहेज का सामान सहित ट्रॉली में 40 बाराती सवार थे। इनमें गोबरीलाल सहरिया के गर्दन में फ्रैक्चर, चरत सहरिया, तेजपाल सहरिया, जगमोहन सहरिया, बंटी सहरिया, दीनू सहरिया, सुरेंद्र सहरीया, आदित्य सहरिया, शनि सहरिया निवासी समरानिया, दो छोटे बच्चों सहित लगभग 20 बारातियों के चोटे आई है। घटनास्थल पर तुरंत आसपास के दुकानदारों के सहयोग से ट्रॉली को सीधा करवाया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस जाप्ता भी पहुंच गया।

Published on:
20 May 2024 11:09 am
Also Read
View All

अगली खबर