बारां

माधव विद्यार्थी शाखा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

संघ प्रमुख ने शुक्रवार सुबह मांगरोल रोड स्थित प्यारेरामजी के मंदिर पर दर्शन किए

less than 1 minute read
Oct 04, 2024
संघ प्रमुख ने शुक्रवार सुबह मांगरोल रोड स्थित प्यारेरामजी के मंदिर पर दर्शन किए

बाल स्वयंसेवकों के कौशल को देखा, की चर्चा

बारां. गुरुवार को अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत दिन में प्रचारकों की बैठक लेने के बाद शाम को हाउङ्क्षसग बोर्ड स्थित माधव विद्यार्थी शाखा में पहुंचे और बाल स्वयंसेवकों के कौशल को देखा। उन्होंने एक स्वयंसेवक को पास बुलाकर उससे बातचीत भी की। इससे पूर्व गुरुवार सुबह आरएसएस प्रमुख कोटा रोड स्थित अपने अस्थाई निवास से कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8.50 बजे धर्मादा धर्मशाला में पहुंचे। यहां पर चितौड़ प्रान्त के विभिन्न जिलों से आए करीब चार दर्जन प्रचारकों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद उन्होंने दोपहर में प्रचारकों के साथ ही भोजन किया। उनके लिए एक स्वयंसेवक के घर से भोजन आया था। इसके बाद वे अपने आवास पर पहुंचे।
यहां विश्राम के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के झालावाड़ रोड पर हाउङ्क्षसग बोर्ड कॉलोनी स्थित माधव विद्यार्थी शाखा में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख ने शुक्रवार सुबह मांगरोल रोड स्थित प्यारेरामजी के मंदिर पर दर्शन किए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। इसके बाद उन्होंने चौथमाता मंदिर इलाके में संघस के पदाधिकारी के यहां भोजन किया। यहीं पर उन्होंने शिव मंदिर शाखा का भी निरीक्षण किया। इसके बाद दिनभर उनकी विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात होगी।

Published on:
04 Oct 2024 12:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर