बारां

क्या महिला के साथ डॉक्टर को ऐसा करना चाहिए …हे राम, मौत के बाद भी उसने कर दिया ऐसा काम,आप भी जानिए हकीकत

महिला आई तो उपचार कराने थी लेकिन कहते हैं कि चिकित्सक ने अपनी बला टालने को महिला की मौत के बाद भी बारां रैफर कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2017, 4:57 PM IST
 Death case against doctor in baran,police case against doctor,aggitation against doctors,womens death in kelwara,womens death by fever in baran,rajasthan patrika,baran patrika,latest news in baran,
doctor

क्या महिला के साथ डॉक्टर को ऐसा करना चाहिए ...हे राम, मौत के बाद भी कर दिया रैफर। बारां जिले के केलवाड़ा कस्बे में यह सवाल आम बन गया है। महिला आई तो उपचार कराने थी लेकिन कहते हैं कि चिकित्सक ने अपनी बला टालने को महिला की मौत के बाद भी बारां रैफर कर दिया। यह भी तब जब महिला का ससुर चीख-चीख कर कह रहा है कि उसकी पुत्र वधु की सांसे थम चुकी हैं। बारां जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के बाल्दा गांव की निवासी विवाहिता रुक्मणि बाई अहीर की सोमवार को संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। विवाहिता बुखार से पीडि़त थी। परिजनों ने केलवाड़ा के चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही व महिला की मौत के बाद भी बारां रैफर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मृतका का उपचार करने वाली डॉक्टर के खिलाफ केलवाड़ा थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। परिजनों की ओर से आरोप लगाने पर शव का यहां तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है।

ब्लड के लिए पग फेरा
मृतका के पति हेमराज अहीर ने यहां जिला चिकित्सालय में बताया कि 22 नवम्बर को उसकी पत्नी की टायफाइड बुखार से तबीयत खराब हुई थी। उस दिन चिकित्सकों की सलाह पर जांचें कराई गई। तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो 23 नवम्बर को केलवाड़ा चिकित्सालय भर्ती कराया। दूसरे दिन महिला चिकित्सक को दिखाने पर उन्होंने खून की कमी बताते हुए फार्म भर कर ब्लड लेने के लिए जिला चिकित्सालय रवाना कर दिया। लेकिन ब्लड बैंक कर्मियों ने मुहर समेत कुछ खानापूर्ति अधूरी रहने से ब्लड नहीं दिया।

मृत अवस्था में ही पहुंची थी
दोपहर करीब पौने एक बजे एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय पहुंची। यहां आउटडोर में फिजीशियन डॉ. केके कतियाल ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि रैफर कागजों के मुताबिक महिला को खून की कमी थी तथा सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत थी। महिला यहां मृत अवस्था में ही पहुंची थी। केलवाड़ा में किस हाल में थी, वहां के चिकित्सक ही बता सकते हंै।

इलाज में लापरवाही बरती
केलवाड़ा. बारां पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित करने का बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉ. संतोष बारवाल के खिलाफ केलवाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी विजेंदर सिंह जादौन ने बताया कि मृतका रुक्मणि के पति हेमराज अहीर ने रिपोर्ट में बताया कि महिला चिकित्सक संतोष बारवाल ने इलाज में लापरवाही बरती है। परिजनों को बारां ब्लड बैंक में ब्लड लेने भेजा, लेकिन कागजों पर हस्ताक्षर तक नहीं किए और दुबारा ब्लड लाने से मना कर दिया। सोमवार को उसकी पत्नी को बिना देखे ही मृत अवस्था में ही बारां रैफर कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार डॉ. बारवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है।

Published on: