बारां

बच के रहना रे बाबा.. बच के रहना रे…

ये चोर कैसे कैसे हैं रे बाबा कोई छत पर चढ़ आता कोई एंडा लगा के जाता। कोई नकदी उड़ाता,कोई मोबाइल ले जाता। बाप रे बाप।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2017, 4:31 PM IST
 Big stole cases in rajasthan,big thept in baran,big stole cases in baran,baran police action against thief,rajasthan police action against thief,rajasthan patrika,baran patrika,latest news in baran
chori chabra

ये चोर कैसे कैसे हैं रे बाबा,बच के रहने रे ...कोई छत पर चढ़ आता कोई एंडा लगा के जाता। कोई नकदी उड़ाता,कोई मोबाइल ले जाता। बाप रे बाप।
छबड़ा कस्बे में चोरी ऐसी ही हो रही हैं। लोग ही नहीं पुलिस भी तरीकों से परेशान है। बाइक चोरी की वारदातें थम नहीं रही। आमजन व दुकानदारों में रोष है। सोमवार रात भी अज्ञात चोर पार्टस व्यवसायी की दुकान में घुस कर नकदी चुरा ले गए। आजाद सर्किल स्थित हरीश ऑटो मोबाइल पार्ट्स व्यवसायी हरीश धींगड़ा के अनुसार सोमवार रात छत पर चढ़ कर दुकान की दीवार में एंडा लगा कर अंदर घुस गए एवं काउंटर में रखी 11 सौ रुपए की नकदी व 3 चांदी के सिक्के व अन्य पाटर््स चुरा ले गए। चोर की हरकत सीसीटीवी कैमरे मे कैद भी हुई। पुलिस को फुटेज सौंप दिए है। चोर पास ही एक और खाद के गोदाम में भी घुसे, लेकिन वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। इससे पूर्व भी हुई वारदातों का अब तक सुराग नहीं लगा। आए दिन बाइकें भी चोरी हो रही है। चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

न्यायालय के आदेश पर बच्चे को मां को सौंपा

हरनावदाशाहजी. न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को एक साढ़े चार वर्षीय बच्चे को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप हापावत ने बताया कि गत वर्ष महिला ने छीपाबड़ौद निवासी पति राकेश कोली पर आरोप लगाया था कि उसके बेटे को ले गया। पुलिस ने मामले में जांच के दौरान एफ आर लगा दी थी, लेकिन महिला द्वारा इस्तगासा दायर करने पर पुलिस ने बच्चे को माता-पिता के साथ न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय के आदेश पर बच्चे को मां को सुपुर्द कर दिया। फैसले के बाद पिता व पुत्र एक दूसरे के साथ के लिए बिलखते रहे। बताया जाता है कि साढे चार वर्षीय बच्चे की पिता के साथ ही रहने की रजा थी, लेकिन कानूनी अड़चन के कारण सात साल तक बच्चे को मां के पास रखने का फैसला आया।

Published on: