बारां

प्रेमी संग कर रही थी ऐसा काम,पति ने रंगे हाथों पकड़ा तो महिला ने दिखा दिया कारनामा…

जब एक सहरिया युवक ने अपनी पत्नी के साथ एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। युवक पति से हाथापाई कर भाग छूटा।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2017, 8:05 PM IST
कर्ज को चुकाने के लिए बेचा था अपनी बहू को
arrest

केलवाड़ा. बारां जिले के केलवाड़ा कस्बे के पैनावदा गांव की सहरिया बस्ती में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब एक सहरिया युवक ने अपनी पत्नी के साथ एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। युवक पति से हाथापाई कर भाग छूटा। जब पति ने पत्नी को पंचों के सामने लाना चाहा तो पत्नी भी गायब हो गई। जब तक सहरिया युवक ने अपने समाज के लोगों को जानकारी दी तब तक महिला भी लापता हो चुकी थी।काफी तलाशने के बाद भी दोनों नहीं मिले। इसके बाद युवक समाज के पंच-पटेलों को लेकर थाने पहुंचा और युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
Read more :तीन साल में तनख्वाह ली लाखों और सेंपल लिया केवल एक ,यह स्थिति सामने जब आई तो क्या हुआ...

यह है मामला
पैनावदा निवासी सहरिया युवक (पहचान छुपाने को नाम नहीं दिए) केलवाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि देर रात तीन बजे वह अपने घर आया । उसने कुंडी खटखटाई तो उसकी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। प्रयास कर उसने दरवाजा खुलवाया तो वहां पैनावदा निवासी एक अन्य युवक उसकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिला। उसने उक्त युवक को पकडऩा चाहा तो वह हाथ छुड़ा कर भाग गया। उसने समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश सहरिया, समाज के प्रधान रामगोपाल सहरिया एवं पटेल रघुनन्दन सहित अन्य लोगों को जानकारी दी ।इसी बीच उसकी पत्नी भी घर से गायब हो गई। उसने और समाज के लोगों ने दोनों को सभी जगह तलाशा, लेकिन दोनों ही नहीं मिले। फिर सभी एकत्रित होकर सुबह केलवाड़ा थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचे।

Read more :बॉर्डर पर बढ़ते अपराध पुलिस के लिए बने चुनौती
-फिलहाल लापता हुई विवाहिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। उसके मिलने पर उसके बयान होंगे और बयानों के आधार पर उक्त युवक के खिलाफ जो भी मामला बनेगा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विजेंद्र सिंह जादौन, थानाप्रभारी, केलवाड़ा थाना

अस्पताल में पसरा रहा सन्नाटा

मांगरोल. अस्पताल में भर्ती प्रसूता की मौत के बाद बिगड़े अस्पताल के हालात अभी तक भी नहीं सुधरे। पिछले एक माह से जिले के यहां वहां तैनात चिकित्सकों को अस्थायी तौर पर लगाकर काम चलाया जा रहा था। एक सप्ताह से चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने से वह भी ठप हो गया। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए आने वाले रोगियों को परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र में करीब आधा दर्जन नीम हकीम भी विशेषज्ञ बन लोगों का इलाज कर रहे हैं। अस्पताल में चिकित्सक के नाम पर केवल दंत चिकित्सक विवेक जैमिनी सेवा दे रहे हैं। अस्पताल का प्रभार भी किसी के पास नहीं है। हालांकि रविवार से यहां आयुर्वेद चिकित्सकों की संख्या बढ़ाकर दो कर दी। प्रवीण जैन व उदयपुरिया से रविवार को लगाए आयुष चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया।

Published on: