
मौसमी बीमारियों पर पार नहीं पाते देख प्रशासन ने अब डेंगू के खिलाफ सर्जीकल स्ट्राइक शुरू की है। लोगों में अब तक यह बीमारी फैल रही है। डेंगू का डर पूरी तरह दूर नहीं हुआ है। बीते सप्ताह ही जिले में 18 नए डेंगू रोगी चिन्हित किए गए हैं। सोमवार को मिनी सचिवालय में हुई आवश्यक सेवाओं संबंधी साप्ताहिक बैठक में यह बात सामने आई। बैठक में सीएमएचओ डॉ. बृजेश गोयल ने बताया कि बीते सप्ताह जिले में डेंगू के18 रोगी चिन्हित हुए हैं।
Read more : बैट्रियां फेल कर रही रोड़वेज की धड़कन
डेंगू से लड़ाई की पूरी व्यवस्था
जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डेंगू, स्वाइन फ्लू व अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले में एन्टीलार्वा गतिविधियों, जागरूकता अभियान के माध्यम से सफलता प्राप्त हुई है, इस कार्य की गति को बनाए रखना आवश्यक है।
विद्युत लाइन सात दिन में हटाएं
एडीईओ माध्यमिक कन्हैयालाल देदवाल ने बताया कि छबड़ा के भुवाखेडी में विद्यालय के ऊपर से हाइटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है जिसे हटाया जाना चाहिए। इस पर कलक्टर ने जेवीवीएनएल को सात दिन के भीतर स्कूल के ऊपर से विद्युत लाइन हटाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध ट्रांसफार्मर के प्रकरणों पर एफआईआर दर्ज करवाई जानी चाहिए।
समारोह आठ दिसम्बर को
जिला कलक्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिले में जिला स्तरीय समारोह 8 दिसम्बर को आयोजित किया जाना है। समारोह एवं विभिन्न कार्यक्रमों के लिए समितियों व प्रभारी अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
Read more : धरती का सीना चीर ला रहे पानी
ये भी रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर वासुदेव मालावत, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के अधिकारी रामराज मीणा, सीईओ जिला परिषद रामजीवन मीणा, एसीपी महेन्द्रपाल, रसद अधिकारी शंकरलाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।