बारां

अचानक पुलिस जवानों पर टूट पड़ी मधुमक्खियां, हैड कांस्टेबल समेत चार घायल

बारां जिला पुलिस लाइन में मधुमक्खियों ने हमला कर भगदड़ मचा दी। मधुमक्खियों के झूंड ने एक साथ हमला किया तो जवानों ने भागकर बचने का प्रयास किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Feb 2023, 12:07 PM IST
bee_attack_on_police.jpg
प्रतीकात्मक तस्वीर

बारां जिला पुलिस लाइन में सोमवार शाम मधुमक्खियों ने हमला कर भगदड़ मचा दी। मधुमक्खियों के झूंड ने एक साथ हमला किया तो जवानों ने भागकर बचने का प्रयास किया। इसके बाद भी पांच जवान चपेट में आ गए और एक हैड कांस्टेबल समेत तीन जवान तो घायल हो गए। तीनों जवानों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हैड कांस्टेबल को यहां से कोटा रैफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी ली है।

पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से पुलिस लाइन के एमटी (मोटर वाहन) शाखा के समीप बैरक परिसर में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इससे परिसर में धूल, मिट्टी, रेत, कंकरीट हो रही है। रेत और कंकरीट का गुबार समीप ही पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंचा तो मधुमक्खियां आक्रामक होकर जवानों पर टूट पड़ी।

इससे अन्य जवान तो जान बचाकर भाग निकले, लेकिन चार जवान हमले से घायल हो गए। घायल हैड कांस्टेबल अनुपसिंह, कांस्टेबल शत्रुधन व लोकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जवान गोपी व एक अन्य को भी ढंक लगे। बाद में जिला अस्पताल से हैड कांस्टेबल अनुप सिंह को कोटा रैफर किया गया।

Published on: