शहर के आंतरिक क्षेत्र की विभिन्न सडक़ों का हाल बेहाल है। वाहन चालक हिचकोले खाते हुए चल रहे हंै और सवारों को चोट लगने का अंदेशा सता रहा है।
बारां. शहर के आंतरिक क्षेत्र की विभिन्न सडक़ों का हाल बेहाल है। वाहन चालक हिचकोले खाते हुए चल रहे हंै और सवारों को चोट लगने का अंदेशा सता रहा है। कई दुपहिया चालक तो फिसलने से गिर चुके हैं, लेकिन नगरपरिषद की ओर से प्रमुख मार्गों को जोडऩे वाले यह शॉर्टकट सडक़ों की सुध नहीं ली जा रही है। इससे लोगों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
शॉर्टकट होने से व्यस्त
पुरानी सिविल लाइन कॉलोनी को स्ट.ेशन रोड व प्रताप चौक से जोडऩे वाला लिंक रोड भूमि विकास बैंक के सामने से खराब है। यहां गड्ढे हो रहे है और गिट्टियां उखड़ रही हैं। पुरानी अदालत आवासीय कॉलोनी से स्टेशन रोड को जोडऩे वाली सडक़ उखड़ रही है। महात्मा गांधी मार्केट की ओर से स्टेशन रोड को जोडऩे वाले रोड पर फैरो कवर टूटे पड़े हंै। यहां ब्रेकर की ऊंचाई होने से भी वाहन हिचकोले खाकर बंद हो रहे हंै। जनता सिनेमा रेडिमेड बाजार को किरण मार्केट और प्रताप चौक से जोडऩे वाले तिराहे पर सडक़ का डामर उखड़ा है। जनता सिनेमा गली में लोहे के फैरोकवर आए दिन टूट रहे हंै। यह सभी लिंक रोड प्रमुख मार्गों के शॉर्टकट होने से व्यस्त रहते हैं।
गड्ढों से चोट का अंदेशा
शाहाबाद दरवाजा से शिवाजी कॉलोनी तक की लिंक रोड उबडख़ाबड़ है। श्रमिक कॉलोनी को मांगरोल बायपास सेे जोडऩे वाले लिंक रोड, गांधी कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी और मंडी रोड की कॉलोनियों के कोटा रोड को जोडऩे वाली गलियों के लिंक रोड खराब हो रहे हंै। झालावाड़ रोड को जोडऩे वाली रामनगर कॉलोनी, दंडोतिया की बाड़ी, बाबाजी नगर, नाकोड़ा ओर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की विभिन्न गलियों के लिंक रोड पर भी कई जगह गड्ढे हो रहे हंै। यह सब तो उदाहरण मात्र है।ं शहर में ऐसे कई लिंक रोड की हालत सुधारने की आवश्यकता है। इन लिंक रोड पर गड्ढे छोटे हं,ै लेकिन कई बार गंभीर हादसों को न्योता दे सकते हैं।
& फैरो कवर फिलहाल खत्म हो रहे हंै। जल्द ही मंगवाकर बदलवाया जाएगा। कुछ महीनों पहले सभी वार्ड में काम कराए गए थे। फिर जहां दिक्कत है वहां लिंक रोड को ठीक कराया जाएगा।
ज्योति पारस, सभापति, नगरपरिषद