बारां

यहां देखिए…बारां विधायक ने ऐसा काम कर दिया कि महिला इज्जत की उड़ गई धज्जियां,कानून का उड़ाया मखौल

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की धज्जियां, दुष्कर्म पीडिता के परिवार के फोटो किये सार्वजनिक,विधायक के पीए ने फेस बुक पेज पर कियें फोटो शेयर
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2017, 8:07 PM IST
 mining in rivers in rajasthan,illeagle mining in parvati river,action against illeagle mining mafia in rajasthan,sukh rahi parvati nadi,parvati me avedh khanan,mining area in baran,illeagle mining area in rivers of baran,action against illeagle mining in baran,rajasthan patrika,baran
illegal mining

बारां . भाजपा के विधायक रामपाल मेघवाल ने उड़ाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की धज्जियां, दुष्कर्म पीडिता के परिवार के फोटो किये सार्वजनिक,विधायक के पीए ने वाट्सअप ग्रुपों में ओर फेस बुक पेज पर कियें फोटो शेयर बारां विधान सभा से भाजपा के विधायक रामपाल मेघवाल सोमवार को अटरू क्षेत्र के कजूरना गांव में 8 बर्ष की दुष्कर्म पीडिता के परिजनों को दिलाया देने ,बाल कल्याण समिति सदस्य प्रमोद शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामराज बैष्णव, गउघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्दरराज नागर के साथ गयें थें। इसी दौरान पीडि़त परिवार के फोटों खीचें ओर विधायक के पीए अरविन्द्र सिंह ने पीड़ित परिवार से विधायक ओर भाजपा नेता की बातचीत के फोटो वाट्सअप ग्रुपों में शेयर कर दिये , वही विधायक रामपाल मेघवाल के फेसबुक पेज पर भी फोटों ओर बातचीत की डिटेल शेयर कर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को और लज्जित किया , वही फोटो सार्वजनिक कर उडाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की धज्जियां । जो कि लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Read more : प्रेमी संग कर रही थी ऐसा काम ,पति ने रंगे हाथों पकड़ा तो महिला ने दिखा दिया कारनामा...

विधायक का कहना है
इस बीच विधायक का कहना है कि पीडि़ता उनके इलाके की है। उसकी जानकारी लेना उनका कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पीडि़ता से कोई बात नहीं कि केवल उसके घरवालों से ही जानकारी ली और उन्हें तसल्ली दी। दुष्कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी।

हंगामा मचाते हुए तोडफ़ोड़

बारां. शहर के कृषि मंडी रोड स्थित एक भोजनालय पर सोमवार रात आए अज्ञात तीन युवकों ने हंगामा मचाते हुए तोडफ़ोड़ कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मामले में कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। भोजनालय संचालक नरेश अग्रवाल का कहना है कि दिन में भोजन के पैसे नहीं देने की बात को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी। इस पर उन्होंने पैसे तो दे दिए लेकिन जाते-जाते देख लेने की धमकी भी देकर चले गए। रात को मुंह पर कपड़ा बांधे तीन अज्ञात युवक भोजनालय पहुंचे। वे बिना नम्बर की बाइक से आए थे। यहां पहुंचते ही उन्होंने हंगामा मचाते हुए तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। शीशे तोड़ दिए गए व रसोईघर में सब्जी व अन्य सामग्री फेंक दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उत्पात मचाने के कुछ देर बाद तीनों युवक चले गए। कोतवाली के एएसआई तेजकरण ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Published on: