Rajasthan News: वो मजदूरी करके तीन पुत्रियों का पालन पोषण करती है। वर्तमान में उसके पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसका मजदूरी करना भी बंद है। ऐसे में वह विवाह की न्यूनतम रस्मों को पूरा करने में भी असमर्थ है।
Baran Mayra News: बारां के रानीहेडा के राउप्रावि स्टाफ ने भामाशाह पंडित बालमुकुंद गौतम के सहयोग से विधवा महिला की पुत्री की शादी में मायरा भरा।
प्रधानाध्यापक हरिओम शर्मा ने बताया कि समाजसेवी द्वारा स्टाफ को अवगत कराया गया कि गांव में एक परित्यक्ता महिला की पुत्री का विवाह है। वो मजदूरी करके तीन पुत्रियों का पालन पोषण करती है। वर्तमान में उसके पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसका मजदूरी करना भी बंद है। ऐसे में वह विवाह की न्यूनतम रस्मों को पूरा करने में भी असमर्थ है।
विद्यालय परिवार ने पहल करते हुए उसकी मदद की। इस कार्य में अध्यापक शिव प्रकाश मीणा, विनोद कुमार मालव, हेमराज मीणा अध्यापिका निर्मला नामदेव,पिंकी नागर तथा भगवती चौरसिया, अध्यापिका रसकुंजा नागर ने चुनरी ओढ़ाकर उस महिला के मायरे की रस्म पूरी की गई तथा कुल सत्रह हजार रुपए मायरे में डाले गए।