बारां

8 घंटे में 40 लाख की चोरी, पुलिस को 22 दिन तक भी नहीं लगी भनक

करीब 22 दिन पहले अज्ञात शातिर चोरों ने न्यू सिविल लाइन की रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में एक सूने मकान के ताले तोड$कर साढ़े पांच घंटे में दौरान करीब 48 लाख रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

2 min read
Oct 09, 2025
छत्तीसगढ़ में अजीबोगरीब चोरी... पहले खाया खाना, फिर तीन लाख की नकदी-जेवरात समेट ले गया(photo-patrika)

सूने मकानों को निशाना बना रहे चोर, लोग बरतें एहतियात

बारां. करीब 22 दिन पहले अज्ञात शातिर चोरों ने न्यू सिविल लाइन की रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में एक सूने मकान के ताले तोड$कर साढ़े पांच घंटे में दौरान करीब 48 लाख रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। करीब 72 वर्षीय बुजुर्ग मकान मालिक ने कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया। करीब 22 दिन गुजरने के बाद भी जिला पुलिस के हाथ खाली है। वहीं, बुजुर्ग पीडि़त समेत उसके परिवार की नींद उड़ी हुई है।

सुबह गए और शाम को घर लौटे

सुमित शर्मा ने बताया कि पिताजी आनन्दीलाल शर्मा समेत परिवार के सभी लोग 17 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे गमीं के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिलासगढ़ गए थे। शाम करीब साढ़े 5 बजे घर लौटे तो मकान का ताला टूटा तथा कमरे का सामान फैला मिला। अलमारी का ताला भी टूटा था। चोर करीब 35 तोला सोना ओर आधा किलो चांदी के आभूषण व 30 हजार रुपए की नगदी उड़ा ले गए। इस तरह करीब 40 लाख का नुकसान हुआ है। बाद में पुलिस ने मौका मुआयना भी किया था।

यह हुआ चोरी

अज्ञात चोर मकान से सोने की 8 चुड़ी 12 तोला, 2 सोने के कढे, 2 मंगलसूत्र सोने के 3.5 तोला, सोने के 5 जोड़ी टॉप्स, 5 सोने की अंगूठी, सोने के कानो के झालेे 3 जोड़ी, सोने की टूटन, एक लॉकेट 0.5 तोला, चांदी के 6 सिक्के, चांदी की पायल आठ जोड़ी, बिछिया 2 जोडी, 30 हजार रुपए नगद और एक एफडी के कागजात चुराकर ले गए। इसके अलावा पैन कार्ड, आधार कार्ड और लाइसेंस को भी ले गए। इस मामले में प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी एएसआई जमनालाल का कहना है कि यह चोरी की बड़ी वारदात हुई है। इसका खुलासा करने के लिए मुखबिरों को सक्रिय किए गया है।

इस मामले में और अधिक प्रभावी ढंग से प्रयास किए जाएंगे। वैसे वारदात का खुलासा करने के लिए अलग से विशेष टीम गठित की हुई है और टीम से अपडेट भी लिया जा रहा है। संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही है। जल्द खुलासा करने का प्रयास है।

राजेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

Updated on:
09 Oct 2025 10:09 pm
Published on:
09 Oct 2025 10:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर