27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gehu Mandi Bhav: मंडी में पौने दो लाख कट्टे गेहूं पहुंचे, नीलामी स्थल भरा, इतनी गिर गई कीमत

Baran Mandi Bhav Today: बारां मंडी में गेहूं की आवक अचानक बढ़ गई है। ज्यादा आवक के कारण मंडी में भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

2 min read
Google source verification
Baran mandi bhav today, Gehu mandi bhav Rajasthan, Baran wheat price today, Rajasthan mandi rates wheat, Baran agriculture market price update, Gehu rate today Rajasthan mandi, Baran mandi latest prices wheat, Rajasthan wheat mandi bhav today, Baran mandi arrival wheat news, Gehu bhav today India mandi, Baran mandi commodity prices update, Rajasthan mandi wheat price drop, Baran mandi farmers news wheat, Gehu mandi rate March update, Baran mandi bhav live update

कृषि उपज मंडी में सोमवार को नीलामी स्थल पर लगी गेहूं की ढेरिया। फोटो- पत्रिका

बारां। कृषि उपज मंडी में सोमवार को गेहूं की बम्पर आवक दर्ज की गई। मंडी में पौने दो लाख कट्टे गेहूं पहुंचे, जिससे कई नीलामी स्थल पूरी तरह भर गए। यह मार्च माह में अब तक की सर्वाधिक आवक मानी जा रही है। इससे पहले इतनी बड़ी आवक आमतौर पर अप्रेल माह में देखने को मिलती थी।

कृषि मंडी में गेहूं की अधिक आवक के कारण करीब 70 फीसदी नीलामी स्थल और शेड भर गए। आवक बढ़ने के साथ ही गेहूं के भाव में गिरावट भी दर्ज की गई। शनिवार को बंद बाजार में गेहूं के भाव 2850 रुपए प्रति क्विंटल तक थे, जो सोमवार को खुलते ही घटकर 2600 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए। हालांकि औसत भाव 2370 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

अन्य जिंसों की भी आवक

सोमवार को मंडी में करीब 7500 कट्टे सरसों सहित अन्य जिंसों की भी आवक हुई। सरसों के भाव में हल्का सुधार देखा गया। सरसों न्यूनतम 6180 रुपए से लेकर अधिकतम 6875 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी, जबकि औसत भाव 6430 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

बढ़ेगी गेहूं की आवक

कृषि उपज मंडी में पिछले सप्ताह से लगातार करीब एक लाख कट्टे गेहूं की आवक बनी हुई थी, जो सोमवार को बढ़कर पौने दो लाख कट्टे से अधिक हो गई। व्यापारियों का मानना है कि आगामी सप्ताह में यह आवक और बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में गेहूं की आवक पांच लाख कट्टों तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बढ़ती आवक को देखते हुए मंडी प्रशासन ने नीलामी व्यवस्था में बदलाव भी किया है, ताकि सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

उठाव धीरे रहा तो होगी परेशानी

सोमवार को मंडी में आए माल का आधा भी उठाव नहीं हो सका। यदि इसी तरह उठाव धीमा रहा तो मंडी में जगह की समस्या बढ़ सकती है। सोमवार रात को और माल आने की संभावना के चलते मंगलवार को मंडी पूरी तरह भरने की आशंका है। स्थिति को देखते हुए 25 मार्च को गेहूं के अलावा अन्य सभी जिंसों की नीलामी की जाएगी, जबकि 26 मार्च को गेहूं सहित सभी कृषि जिंसों की नीलामी होगी। मंडी में प्रवेश का समय भी निर्धारित कर दिया गया है, जिससे व्यवस्था बनाए रखी जा सके।