23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Board 10th Result 2026: खत्म हुआ इंतजार, शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान, इस दिन जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड इस बार रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। 24 मार्च को 10वीं, 8वीं और 5वीं के नतीजे घोषित होंगे, जबकि 12वीं का परिणाम 31 मार्च को आएगा।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Board Result 2026, RBSE 10th result date and time, RBSE 8th 5th result update Rajasthan, Rajasthan Board Ajmer result news, RBSE 10th result March record, Rajasthan Board 12th result date 2026, RBSE result official website rajresults nic in, Rajasthan board exam result latest update, RBSE Ajmer result announcement news, Rajasthan 10th board result 24 March, RBSE 12th result 31 March update, Rajasthan board students result check online, RBSE exam result timing 1 PM, Rajasthan education news board result, RBSE result fastest declaration news

एआई तस्वीर

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर इस बार रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए बोर्ड 24 मार्च को 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा, जबकि 12वीं का परिणाम 31 मार्च को जारी किया जाएगा।

12वीं कक्षा का परिणाम 31 मार्च को

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड ने इस वर्ष परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को तेज किया है। इसके तहत 24 मार्च को 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद 12वीं कक्षा का परिणाम 31 मार्च को घोषित किया जाएगा।

इधर, बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर के अनुसार 10वीं कक्षा का परिणाम 24 मार्च को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार राजस्थान बोर्ड मार्च महीने में ही परिणाम जारी कर नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है, जबकि इससे पहले परिणाम मई में घोषित होते थे।

10,68,078 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

इस वर्ष 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। इसमें 10,68,078 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 6,193 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद मात्र 20 दिनों में 30,915 परीक्षकों ने 64,08,468 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया। औसतन प्रतिदिन 3,20,423 कॉपियों की जांच की गई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार एक अप्रेल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाना है, इसी कारण बोर्ड प्रशासन ने परिणाम जल्दी घोषित करने का निर्णय लिया है।

यहां देखें रिजल्ट

वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 मार्च तक चली थीं, जिसमें 9,10,009 विद्यार्थी शामिल हुए। इसके लिए प्रदेश में 6,170 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड की कोशिश है कि 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का परिणाम भी तय समय पर घोषित किया जाए। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

फैक्ट फाइल

1,068,078 परीक्षार्थियों ने दिया 10वीं बोर्ड इम्तिहान
6193 परीक्षा केन्द्र किए थे अधिकृत
06 विषयों की हुई थी परीक्षा
64,08,468 उत्तर पुस्तिकाएं कुल जांची गई
30915 परीक्षकों ने जांची कॉपियां
3,20,423 उत्तर पुस्तिकाएं हर रोज हुई जांच