22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Murder: मामूली विवाद में खूनी खेल, छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, इलाके में सनसनी

Rajasthan Crime News: विराटनगर में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आरोपी फरार हो गया।

2 min read
Google source verification
Viratnagar murder case, Rajasthan crime news, brother kills brother India, axe attack Rajasthan, family dispute murder, Jaipur rural crime news, shocking murder case India, police investigation Rajasthan, domestic violence case India, Rajasthan breaking news, crime news India today, Viratnagar news update, accused absconding case, Indian crime story, rural crime Rajasthan

मृतक गुलाबचंद। फाइल फोटो- पत्रिका

विराटनगर। कस्बे में आपसी विवाद ने उस समय खूनी रूप ले लिया, जब छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पत्नी चित्रा देवी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका पति गुलाबचंद खटीक (38) अपने छोटे भाई विक्रम खटीक (25) के साथ एक ही मकान में रहता था।

विक्रम रोजाना घर में झगड़ा करता था। दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर विक्रम ने बड़े भाई गुलाबचंद को मकान के चौक में पटक दिया और कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुलाबचंद को वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गया।

पत्नी चीखी तो दौड़े पड़ोसी

पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत विराटनगर के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे शाहपुरा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और घर में मातम छा गया।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही सीओ विराटनगर उमेश निठारवाल एवं थानाधिकारी सोहनलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम और एमओबी टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके। थानाधिकारी सोहनलाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चार भाइयों में तीसरे नंबर का था मृतक

मृतक गुलाबचंद चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके एक बड़े भाई और पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि दूसरा भाई कस्बे में ही अन्य स्थान पर रहता है। मृतक अपनी पत्नी, मां और आरोपी भाई के साथ एक ही मकान में रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी विक्रम अक्सर घर में झगड़ा करता था, जिससे परिवार में तनाव बना रहता था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग