
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल। फोटो: पत्रिका
बारां/अन्ता। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने रबी फसल में हुए नुकसान का मुआवजा तथा फसल बीमा योजना का क्लेम किसानों को आगामी 15 दिन में दिलाने का वादा किया। वहीं, उन्होंने नकली खाद बीज बेचने वालों को फिर से चेतावनी देते हुए कार्रवाई करने की बात कही। कृषि मंत्री डॉ. मीणा शनिवार को जिले के अंता में आयोजित भगवान मीनेष की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।
समाज के धार्मिक कार्यक्रम के बाद उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात व जनसुनवाई भी की। इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल ने फसल खराब से प्रभावित किसानों के लिए कहा कि रबी फसल में हुए नुकसान का मुआवजा तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्लेम किसानों को अगले 15 दिन में दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
साथ ही नकली खाद बीज बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा सरकार सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिले में आपदा के समय काम करने वाले स्वयं सेवकों की भर्ती के मामले में भी जांच करवाने की बात कही। इस दौरान जनप्रतिनिधी मौजूद रहे।
विधायक राधेश्याम बैरवा ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के झालावाड़ प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक बैरवा ने कृषि उपज मंडी समिति बारां से जुड़ी विभिन्न सड़कों के निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों को राहत देने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान दिए गए ज्ञापन में अटरू गैस एजेंसी से लक्ष्मीपुरा तक सड़क निर्माण कार्य, खरीफ सीजन में खराब हुई सोयाबीन फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शीघ्र भुगतान, सरकारी तौल केंद्रों को समय पर शुरू किए जाने, अटरू क्षेत्र में किसानों को 24 घंटे 3-फेज बिजली उपलब्ध करा जाने, गेहूं तुलाई की 40 क्विटल सीम को हटाकर पूर्व व्यवस्था लागू करने अटरू में नया सरकारी तौल केंन स्थापित करने की मांग की।
विधायक बेरवा ने कहा कि किसानों क समस्याओं का समाधान प्राथमिकत के आधार पर होना चाहिए, उन्होंन उम्मीद जताई कि कृषि मंत्री शीघ्र इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।
Updated on:
22 Mar 2026 03:59 pm
Published on:
22 Mar 2026 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
