
फोटो: AI
Rajasthan Today's Weather News: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिले। कहीं तेज आंधी, धूलभरी हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी से राहत दी तो अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार को कोटा-बारां में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज हुई। वहीं सोमवार को कई इलाकों में दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम बदल गया। जलवाड़ा, बड़गांव, पलायथा, हरनावदाशाहजी और गऊघाट सहित कई क्षेत्रों में तेज धूलभरी आंधी चली, जिससे कुछ समय के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद कई जगहों पर बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। खुले में रखी फसल और चारे को भी नुकसान पहुंचा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुआ है। जयपुर के शाहपुरा में सर्वाधिक 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज भी कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग का कहना है कि 6 से 8 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 9 मई से प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में हीटवेव का नया दौर शुरू हो सकता है। खासकर जोधपुर और बीकानेर संभाग में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
Updated on:
05 May 2026 04:37 pm
Published on:
05 May 2026 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
