7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : कृषि विभाग का संयुक्त निदेशक 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, रिटायरमेंट में कुछ दिन ही थे शेष

ACB Action: राजस्थान के बारां जिले में ACB ने 8 हजार की रिश्वत लेते कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिस अधिकारी की गिरफ्तारी हुई है, उसके रिटायरमेंट में मजह तीन महीने ही बचे थे।

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Kamal Mishra

May 07, 2026

Baran ACB action

गिरफ्तार आरोपी आनंदी लाल मीणा (फोटो-पत्रिका)

बारां। एसीबी ने बुधवार को कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार) आनंदी लाल मीणा को दो जनों से 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने खाद, बीज और कीटनाशक के स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन करने की एवज में यह राशि ली थी। उल्लेखनीय है कि आरोपी के सेवानिवृत्त होने में करीब तीन माह का समय शेष था।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालूराम वर्मा ने बताया कि 4 मई को दो परिवादियों द्वारा संयुक्त शिकायत दी गई थी। इसमें बताया गया कि संयुक्त निदेशक आनन्दीलाल मीणा खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं से स्टॉक रजिस्टर वेरिफाई करने के लिए प्रति व्यक्ति 5-5 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। परिवादियों को भी इसी तरह परेशान किया जा रहा है।

सत्यापन के बाद एसीबी ने की कार्रवाई

शिकायत के बाद मंगलवार को गोपनीय सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपी द्वारा 5-5 हजार रुपए की मांग करना तथा 2 हजार रुपए लेकर शेष 3 हजार रुपए की मांग करना प्रमाणित हुआ।

रंगे हाथ अधिकारी गिरफ्तार

बुधवार को एएसपी कालूराम वर्मा के नेतृत्व में उप अधीक्षक प्रेमचंद व टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को एक परिवादी से 5 हजार और दूसरे से 3 हजार रुपए कुल 8 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

किराए के मकान और पैतृक घर पर तलाशी

एएसपी कालूराम वर्मा ने बताया कि आरोपी के बारां में कोटा रोड स्थित नागेश्वर कॉलोनी में किराए के मकान की तलाशी ली जा रही है। वहीं बूंदी जिले के कापरेन क्षेत्र के पास स्थित उसके पैतृक गांव छाड़गांव में भी एसीबी टीम तलाशी कर रही है।