6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां कलक्ट्रेट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- ‘लाल साड़ी या लाल शर्ट वाले को अंदर मत आने देना’

Bomb Threat Mail: बारां और बीकानेर के कलक्ट्रेट कार्यालयों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। ईमेल के जरिए मिली इन धमकियों के बाद दोनों जगहों पर तुरंत परिसर खाली कराकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

2 min read
Google source verification
Baran Bomb Threat

जांच करती टीम का फोटो: पत्रिका

Rajasthan News: बारां जिला कलक्ट्रेट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेल में न सिर्फ धमाका करने की चेतावनी दी गई बल्कि 'लाल साड़ी या लाल शर्ट वाले को अंदर न आने देने' जैसी अजीब बात भी लिखी। सूचना मिलते ही पूरे परिसर को खाली करा दिया और पुलिस बल तैनात कर दिया।

मेल में दी ये धमकी

मिली जानकारी के अनुसार यह ई-मेल 6 मई 2026 की रात 3:35 बजे आया। जिसकी सूचना सुबह करीब 9:15 बजे मिली। इस मेल में दावा किया कि मानव बम के जरिए कलक्ट्रेट को उड़ाने की योजना है। मेल में कई भ्रामक और असंबंधित राजनीतिक बातें भी लिखी गईं, जिससे जांच एजेंसियां इसे गंभीरता से जांच रही हैं।

कोटा से रवाना हुई डॉग स्क्वायड टीम

सूचना मिलते ही कोटा से डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल तलाशी का काम जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता से काम कर रही हैं।

बीकानेर कलक्ट्रेट को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी

बीकानेर जिला कलक्ट्रेट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। ये धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। सूचना मिलते ही एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौर और थानाधिकारी सुरेंद्र पचार मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

प्रशासन की ओर से सभी कर्मचारियों और आमजन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बीकानेर में कोर्ट, डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

बारां में ये धमकी का चौथा मेल

यह पहला मामला नहीं है। इससे दो दिन पहले भी कलक्ट्रेट और जिला न्यायालय को साइनाइड गैस से भरे 16 बम रखने की धमकी मिली थी। उस समय भी पूरा परिसर खाली कराया गया था और घंटों जांच चली थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

पूर्व में भी दो बार आ चुके मेल जिला कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल पूर्व में भी आ चुके, पहला मेल 14 मई 2025 को सुबह के समय 6 बजे कलक्टर आधिकारिक ईमेल पर आया, जिसके बाद मिनी सचिवालय खाली कराया गया। संदिग्ध कोटा से बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड बुलाकर चप्पे-चप्पे चप्पे-चप्पे की जांच की गई, नतीजा कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

वहीं दूसर मेल भी 19 दिसंबर 2025 को सुबह 8 बजे ऑफिस की ई. मेल आईडी पर मेल मिला, इस दौरान दोपहर 2.30 बजे तक 5 घंटे काम ठप रहा। परिसर खाली कराकर चैकिंग की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एडीएम की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई। दोनों बार मेल जिला कलक्टर की ऑफिशियल आईडी पर आया था। तीसरी बार 4 अप्रेल 2026 को मेल आया और अब ये चौथा मेल आया है।