23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New Roadways Bus: 1 अप्रेल से राजस्थान की सड़कों पर दौड़ेगी रोडवेज की नई बसें, इन लंबे रूट पर होगा संचालन?

Rajasthan Roadways: अगले कुछ दिनों में रूट फाइनल करने के साथ एक अप्रेल से ये सड़कों पर दौड़ने लगेंगी, इसके अलावा 18 और नई बसें बारां डिपो के बेड़े में अप्रेल अंत तक शामिल होगी।

2 min read
Google source verification
Baran Depo

फोटो: पत्रिका

Baran Roadways Depo: बारां रोडवेज डिपो के बेड़े में 7 नई बसें शामिल हो गई हैं। ये बसें लंबी दूरी के रूट्स पर चलेंगी और अगले कुछ दिनों में इनके रूट फाइनल किए जाएंगे। रोडवेज सूत्रों के अनुसार 1 अप्रेल से ये बसें जनता की सेवा के लिए सड़क पर दौड़ेंगी। इन नई बसों के शामिल होने से बारां डिपो के बेड़े की ताकत बढ़ेगी और कई रूट्स पर बसों की संख्या बढ़ेगी।

उदयपुर-रावटभाटा और जयपुर रूट पर सेवा शुरू

बारां से वाया रावटभाटा-उदयपुर तक लंबी दूरी की बस सेवा लंबे समय से बंद थी। अब इसे फिर से चालू किया जाएगा। इसके अलावा, जयपुर रूट पर भी नई बसें परिचालन में आएंगी। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी और समय की बचत भी होगी।

ये है बेड़े की वर्तमान स्थिति

बारां डिपो में फिलहाल कुल 52 बसें हैं। इनमें से 4 बसें कंडम हो गई हैं और इन्हें डिपो से रवाना किया जाएगा । नई 7 बसों के शामिल होने के बावजूद अभी ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, अप्रेल के अंत तक डिपो में 18 और नई बसें शामिल होंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवा और अधिक बसें उपलब्ध होंगी ।

रोडवेज ने सरकार से ये रखी मांग

रोडवेज ने सरकार से एलओआई के बाद 18 और बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके अलावा, डिपो ने 25 और बसों की मांग भी भेजी है। मुख्य प्रबंधक योगेन्द्र सिंह के अनुसार, इन नई बसों से कई रूट्स पर बसों के फेरे बढ़ेंगे और यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी राहत मिलेगी।

लंबी दूरी के रूट्स पर चलेंगी बसें

7 नई बसें ऑन-कॉन्ट्रैक्ट आई हैं। जल्दी ही उनका अनुबंध पूरा हो जाएगा और रूट तय करने के बाद 1 अप्रेल से ये बसें सड़क पर दौड़ेंगी । फिलहाल ये बसें लंबी दूरी के रूट्स पर चलेंगी। अगले महीने के अंत तक आने वाली 18 बसों के बाद बारां डिपो का बेड़ा और मजबूत हो जाएगा । बारां रोडवेज डिपो की इस पहल से राज्य के यात्रियों को लंबे समय से बंद रूट्स की सुविधा फिर से मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा आसान और सुरक्षित हो जाएगी ।