बारां

दुकान व तिजोरी के ताला तोड़ एक करोड़ के जेवर ले गए बदमाश

कस्बे में शनिवार रात को पारदी गिरोह के आठ नकाबपोश बदमाश एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान व तिजोरी का ताला तोड़ कर एक करोड़ की कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Feb 2023, 7:50 PM IST
Theft in Jewellery shop in baran

छीपाबड़ौद (बारां)। कस्बे में शनिवार रात को पारदी गिरोह के आठ नकाबपोश बदमाश एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान व तिजोरी का ताला तोड़ कर एक करोड़ की कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले गए। जाग होने पर व्यवसायी ने बदमाशों को ललकारते हुए हवाई फायर भी किया, लेकिन बदमाश कट्टों में जेवर भरकर भाग निकले।

बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। यह वारदात कस्बे के होली खूंट स्थित रामचंद्र, गणेशलाल गोयल नामक फर्म पर हुई। सर्राफा व्यवसायी गौतमचंद गोयल का मकान भी दुकान के ऊपर ही है। शनिवार रात करीब तीन बजे दुकान से खटपट की आवाज आने पर व्यवसायी गोयल की नींद खुल गई। उन्होंने नीचे देखा तो दुकान के बाहर दो-तीन नकाबपोश खड़े थे।

उन्होंने नकाबपोश बदमाशों को ललकारा, तो एक बदमाश ने गुलेल से उन्हें पत्थर मारा। इस पर वह भागकर भीतर गए और लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर करते हुए नीचे आए, लेकिन तब तक बदमाश सोने-चांदी के जेवरों को प्लास्टिक के कट्टों में भरकर भाग छूटे। पुलिस के अनुसार दुकान के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में आठ नकाबपोश बदमाशों की तस्वीरें कैद हुई हैं।

Updated on:
12 Feb 2023, 7:50 PM IST
Published on: