बारां

जिले में हुए दो हादसों में गई तीन युवाओं की जान

रक्षाबंधन पर्व पर एक भाई अपनी बहनो से हमेशा के लिए दूर हो गया। नदी दरवा•ो स्थित रेणुका नदी के पुल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस कर्मियों व गोताखोरों ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू कर डूबे युवक को बाहर निकाला।

2 min read
Aug 09, 2025
source patrika photo

रक्षाबंधन पर बहनों से बिछड़ा भाई, नदी में डूबने से मौत, दो बाइक टकराई, दो की मौत

छबड़ा. रक्षाबंधन पर्व पर एक भाई अपनी बहनो से हमेशा के लिए दूर हो गया। रेणुका नदी के पुल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस कर्मियों व गोताखोरों ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू कर डूबे युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार $कस्बे की रेणुका नदी के पुल के पास शुक्रवार सुबह कस्बा निवासी बंटी सुमन (30) पुत्र हीरालाल डूब गया।

घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस कांस्टेबल रणवीर ङ्क्षसह व हीर ङ्क्षसह व गोताखोर मंजूर मेव, नीरज कुशवाहा, भवानी कुशवाहा व छोटू कुशवाहा ने कड़ी मशक्कत व रेस्क्यू कर युवक को नदी से बाहर निकाला और त्वरित उसे छबड़ा चिकित्सालय में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्•ो में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उल्लेखनीय है कि गोताखोर अगर तत्परता नही दिखाते तो मृतक की तलाश असंभव हो जाती है, क्योकि सुबह बारीश आने से नदी का जल स्तर भी बढ़ गया था। पूर्व में कई शव कई दिनों बाद की कड़ी मशक्कत के बाद मिले है। मृतक बंटी अविवाहित था, इसके बड़े भाई महेंद्र व बहन ऊषा, सीमा की शादी हो चुकी थीं। पिता हीरालाल की विगत तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। लेकिन शुक्रवार को जैसे ही बंटी की मृत्यु की खबर उसके परिवारजनों को लगी तो एकाएक रूप से शोक की लहर दौड़ गई ओर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां मातम में बदलने के साथ बहन उषा व सीमा से बंटी हमेशा के लिए दूर हो गया। मृतक बंटी छोटे दादाजी रामकल्याण के फूल चुनने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था कि उसकी भी नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एक ढाबे पर कार्य करता था। पूर्व पार्षद रितेश शर्मा ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।

इधर मोटरसाइकिलों की भिडं़त में दो की मौत, एक घायल

कवाई . गऊघाट-खानपुर मार्ग पर शुक्रवार रात्रि दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवको की मौत हो गई। एक गंभीर घायल को इलाज के लिए खानपुर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात्रि 8 बजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत गऊघाट से खानपुर जाने वाली सडक़ पर अरनिया खेड़ा गांव के नजदीक यह हादसा हुआ। दोनों शव मोर्चरी में रखवाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 दफा फोन करने के बाद एंबुलेंस यहां पहुंची। लोगों के अनुसार पूरण पुत्र रामदयाल 25 निवासी बलदेवपुरा व जितेन्द्र मीणा पुत्र बाबू लाल 30 निवासी बलदेवपुर गऊघाट से अपने गांव जा रहे थे। नरेंद्र पुत्र मोतीलाल बेरवा 28 निवासी करारिया कटवार से गांव जा रहा था। इस दौरान गऊघाट व कटवार के बीच वे आमने-सामने भिड़ गए। इसमें पूरण रेगर व नरेंद्र बैरवा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल जितेंद्र को इलाज के लिए खानपुर भर्ती कराया है।

Published on:
09 Aug 2025 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर