बारां शहर कोतवाली समेत सदर, किशनगंज, मांगरोल, केलवाड़ा, महिला थाना व साइबर थाना प्रभारी मय जाप्ते व वीडियोग्राफर के साथ तैनात किए गए है। इसके अलावा 170 कांस्टेबल, हैड कांस्टेबल समेत कुल 193 अधिकरी जवानों का जाप्ता लगाया गया है।
प्रताप चौक से शहर में निकालेंगे आक्रोश जुलूस
बारां. पहलगाम में आंतकवादियो द्वारा की गई 28 निर्दोष लोगों की हत्या को लेकर गुरुवार शाम को सर्व समाज की ओर से सार्वजनिक संस्था धर्मादा धर्मशाला में एक धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें बर्बरता पूर्ण घटना पर आक्रोश जताते हुए शुक्रवार को बारां बन्द का निर्णय लिया गया।
धर्मसभा को लटूरी गौशाला के महंत रामदास महाराज ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियो द्वारा धर्म पूछकर 28 निर्दोष हिन्दू समाज के लोगो की बर्बरतापूर्वक हत्या की गई। इस घटना की निन्दा करते हुए अक्षम्य अपराध बताया है। इसका देश की जनता जवाब अवश्य देगी। धर्मसभा में शुक्रवार को घटना के विरोध में बारां बंद का आव्हान किया गया है। धर्मसभा में गणमान्य नागरिकों के साथ ही प्रमुख समाजों व संगठनों समेत अखाड़ा समितियों के पदाधिकारी तथा प्रतिनिधि मौजूद रहे। धर्मसभा में निर्णय के अनुसार शहर में सुबह सात बजे प्रताप चौक से आक्रोश जुलूस निकाला जाएगा। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस प्रताप चौक पहुंचेगा। जहां पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
सात थानों की पुलिस का जाब्ता रहेगा तैनात
पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि बंद के दौरान अपराधिक तत्वों पर निगाह रखने व कानून एवं शांति व्यवस्था के तहत सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी एएसपी राजेश चौधरी होंगे। इनकी सहायता के लिए बारां व शाहाबाद डीएसपी को तैनात किया गया है। बारां शहर कोतवाली समेत सदर, किशनगंज, मांगरोल, केलवाड़ा, महिला थाना व साइबर थाना प्रभारी मय जाप्ते व वीडियोग्राफर के साथ तैनात किए गए है। इसके अलावा 170 कांस्टेबल, हैड कांस्टेबल समेत कुल 193 अधिकरी जवानों का जाप्ता लगाया गया है।
बन्द को दिया पूर्ण समर्थन
पहलगांव (कश्मीर) में निर्दोष पर्यटकों के नरसंहार के विरोध में सर्व ङ्क्षहदू समाज द्वारा 2 मई शुक्रवार को बारां बन्द का आह्वान किया है व्यापार महासंघ बन्द का पूर्ण समर्थन करता है, सभी व्यापारियों से निवेदन है कि दोपहर 12:00 बजे तक अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर बंद को सफल बनाएं