बारां

कालीसिंध नदी के पास उफना बरसाती नाला, तेज बहाव में दो लोग बहे, सर्च अभियान में जुटा प्रशासन

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Jul 20, 2018
Heavy Rain

बारां। जिले के अंता कस्बे में कालीसिंध नदी के पास बरसाती नाले में पानी के तेज बहाव के चलते मवेशी चराने गए 2 युवक बह गए। जिसमे से एक ने तैर कर अपनी जान बचाई वही दूसरे का अभी तक सुराग नही लगा।

नागदा की झोपडिय़ा निवासी रघुवीर कुशवाह सहित 4 युवक मवेशी चराने गए थे। वापसी में कालीसिंध नदी के पास बरसाती नाले में बारिश के चलते उफान आ गया जिसको पार करते समय दो चरवाहे नाले में बह गए। एक ने जैसे तैसे तैर कर अपनी जान बचा ली। लेकिन दूसरा युवक रघुवीर कुशवाह तेज बहाव के चलते पानी मे बह गया।

सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए तथा अपने स्तर पर तलाशी शुरू की। बरसाती नाले के किनारे-किनारे काटेदार बम्बूल के पेड़ होने के कारण तलाशी में बाधा उतपन्न हो रही है।

बाद में एसडीएम मनोज मीना व डीएसपी गोविन्द सिंह थानाधिकारी रामानन्द यादव घटना स्थल पर पहुंचे तथा जिले से रेस्क्यू टीम बुलाकर तलाशी अभियान शुरू करवाया गया।


वहीं इधर... झमाझम हुई बारिश से बांधों में पानी की आवक हुई तेज
जयपुर व अजमेर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में भी एक पखवाड़े बाद पानी की आवक शुरू हो चुकी है। भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ और उदयपुर में बीते चौबीस घंटे में हुई भारी बारिश से बीसलपुर बांध में पानी की आवक पहुंचा रही त्रिवेणी में जलस्तर करीब डेढ़ मीटर से ज्यादा उंचाई पर पहुंच गया। आज सुबह तक बांध केचमेंट, मोतीसागर और देवली में भी झमाझम बारिश रिकॉर्ड हुई है और माना जा रहा है कि आगामी दिनो में बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज हो जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बन रहे चक्रवाती तंत्र और निम्न वायुदाब क्षेत्र के असर से प्रदेश में मानसून की सक्रियता पूरब के साथ पश्चिमी इलाकों में भी बढ़ रही है और अगले चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में भी तेज बारिश होने की उम्मीद है।

Published on:
20 Jul 2018 05:20 pm