छबड़ा/बारां. पाली थाना क्षेत्र के पटपड़ी गांव में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर कृषि कार्य कर रहे काका-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
छबड़ा/बारां. पाली थाना क्षेत्र के पटपड़ी गांव में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर कृषि कार्य कर रहे काका-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शाम को मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पाली सरपंच कमलसिंह गुर्जर ने बताया कि पटपड़ी निवासी कमलसिंह (34) पुत्र कल्लूराम गुर्जर व हरिराम (55) पुत्र चम्पालाल गुर्जर रविवार दोपहर को ट्रैक्टर लेकर खेत में मक्का ओरने गए थे कि अचानक तेज बारिश आने व आकाशीय बिजली गिरने से दोनों अचेत हो गए। इनके साथ हरिराम के दोनों पुत्र नवल व कन्हैया भी थे। ग्रामीण दोनों को लेकर छबड़ा चिकित्सालय आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरिराम के पुत्रों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पाली पुलिस ने मोर्चरी पहुंचकर पीएम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।