बारां

omg…यहां पहनाते हैं जूतों की माला….

अगर कोई अपराध करे तो यहां जूतों की माला केवल पहनाते ही नहीं हैंं गधे पर बैठा कर बिंदोरी भी निकल देते हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2017, 8:39 PM IST
Feature image

अगर कोई अपराध करे तो यहां जूतों की माला केवल पहनाते ही नहीं हैंं गधे पर बैठा कर बिंदोरी भी निकल देते हैं। आज कल सहरिया परिवारों में शराब,जुआखोरी,और अन्य कुरीतियों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। राज्य सरकार और कई स्वयंसेवक संस्थाएं करोडों रूपए खर्च कर सहरिया समाज में बदलाव नहीं ला सकी लेकिन अब सहरिया समाज ने मानों समाज की सूरत बदलने की ठान ली हो। क्षेत्र की प्रत्येक सहरिया बस्ती में समाज ने अपने स्तर पर एक समिति का निमार्ण कर समाज के अंदर फैली शराब,जुआ,गांजा प्रथा को खत्म करनें का फरमान जारी कर दिया गया है। समाज के लोगों ने इसको सख्ती से लागू भी कर दिया है। फलस्वरूप अब सहरिया समाज की तस्वीर बदलने लगी है।

सजा का प्रावधान भी
सहरिया समाज के लोगों ने असामाजिक तत्व जैसे लोगों को सुधारने के लिए सजा का प्रावधान रखा है । अगर समाज का कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है और बार बार नियम तोडता है तो उसको सजा भी दी जा रही है। किसी की पिटाई लगाकर तो किसी को जूतों की माला पहनाकर सजा दी जा रही है। इससे सहरिया समाज के लोगों में सुधार हो रहा है। पिछले दिनों सनवाडा मे एक व्यक्ति को समाज के लोगों के सामने जूतों की माला पहनाई गई ।

---यह किया लागू
अध्यापक दयालू राम सहरिया ने बताया कि इन दिनों अलग अलग गांव की प्रत्येक सहरिया बस्ती में एक समिति बनाई गई है। समिति में उसी बस्ती के पदाधिकारी हैं और एक फरमान जारी करवाया गया है। कोई भी समाज का व्यक्ति शराब व गांजा पीते हुए और जुआ खेलते हुए पाया जाता है तो उस पर 2100 से 11000 तक प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है। अलग अलग बस्तियों में अलग अलग राशि तय की गई है। यदि कोई इस फरमान को नहीं मानता है तो उसें समाज से निष्कासित कर दिया जाएगा। शाम होने के बाद अन्य समाज के लोगों को बस्ती के अंदर नहीं रहने दिया जाएगा। कस्बाथाना में अभी तक चार लोगों पर शराब पीते हुए पकडे जाने पर 8400 रूपए का दण्ड लगाया जा चुका है। सनवाडा पंचायत में एक व्यक्ति पर 11000 का दण्ड लगाया गया है जिसके बाद से लोग इस कुरीति को छोड रहे हैं।

सूचना पर पुरस्कार

कस्बाथाना के वार्ड पंच कमलश सहरिया ने बताया कि इस फरमान को चलाए रखने व लागू रहनें के लिए इनाम भी दिया जा रहा है। गांव का कोई भी व्यक्ति सहराना बस्ती के किसी भी व्यक्ति को शराब ,गांजा पीते और जुआ खेलते हुए दिखाई देता है तो वह समिति के पदाधिकारियों को सूचना देता है। सूचनाकर्ता को 200 से 500 रूपए तक इनाम दिया जा रहा है। कस्बाथाना मे 200 तो सनवाडा मे पुरस्कार राशि 500 रखी गई है ।

Published on: