
हरनावदाशाहजी. थाना क्षेत्र के देवरीमूंढ के मजरा भीलपुरा निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध मौत पर पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हरनावदाशाहजी पुलिस को रिपोर्ट दी है। मृतका के साथ उसका पति बंटी बंजारा हाल मुकाम छबड़ा क्षेत्र के जाटपुरा गांव में रह कर मजदूरी करता है। ऐसे में मामले की जांच छबड़ा पुलिस करेगी। शव का पोस्टमार्टम स्थानीय चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड ने किया। थानाप्रभारी रामहेतार ने बताया कि मृतका के भाई ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन मंजू बाई बंजारा की शादी वर्ष 2014 में मजरा भीलपुरा के बंटी बंजारा के साथ हुई थी। जो दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता था। दो दिन पहले भी मारपीट करने का आरोप लगाया तथा बाद में उसने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रहने वाला हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र के गांव का है, लेकिन हाल मुकाम छबड़ा थाना क्षेत्र का होने से कार्रवाई भी छबड़ा पुलिस ही करेगी। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
छाए रहे बादल
बारां. शहर समेत जिले में शनिवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप निकलती रही। जिससे मौसम सर्द बना रहा। अंता कस्बे में सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर हलकी बारिश होती रही।
मांगरोल. कस्बे में शनिवार सुबह से सायं तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए व तेज हवाएं चलती रही। जिससे मौसम सर्द बना रहा। इससे शाम के समय बाजार में लोगों की चहल-पहल भी कम दिखी।
कस्बाथाना. कस्बे सहित क्षेत्र में सुबह से बादल छाने व धूप नहीं निकलने से सर्दी का असर बढ़ गया। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव के सामने बैठे दिखे।
भंवरगढ़. कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में दिन भर बादलों की आवाजाही व सर्द हवा चलने से लोग जरुर? काम ?? होने पर ही घरों से बाहर निकले। दिनभर धूप के दर्शन भी नहीं हुए।
बोहत. कस्बे में बादल छाए रहने से सर्दी का असर बढ़ गया।