
बरेली। नगर आयुक्त और पार्षदों के बीच छिड़े विवाद के बाद सोमवार को भाजपा पार्षदों ने अपना सामूहिक इस्तीफा मेयर उमेश गौतम को दे दिया। भाजपा पार्षदों पर धारा 144 तोड़ने का मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा के 39 पार्षदों ने अपना इस्तीफा दे दिया। हालांकि आज भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में धरना नहीं दिया और भाजपा कार्यालय पहुँच कर अपना इस्तीफा दे दिया। भाजपा पार्षदों के धरना प्रदर्शन के चलते कार्यालय नहीं आ रहे नगर आयुक्त भी आज कार्यालय पहुँचे।
ये भी पढ़ें
सरकार नहीं सुन रही बात
इस्तीफा देने वाले पार्षदों का कहना है कि पार्षद पर झूठी एफआईआर कराए जाने के विरोध में वो लोग 1 जून से नगर निगम में धरना दे रहे थे लेकिन उन पर धारा 144 तोड़ने का मुकदमा दर्ज हो गया।पार्षदों का कहना है कि न तो भाजपा और न ही उत्तर प्रदेश सरकार में उनकी सुनवाई हो रही है इस लिए पार्षद इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं उमेश गौतम ने इस्तीफा लेते हुए पार्षदों को आश्वासन दिया है कि वो पार्षदों की बात को प्रदेश अध्यक्ष तक पहुचाएंगे इसके साथ ही उन्होंने पार्षदों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
ये भी पढ़ें
इन्होंने दिया इस्तीफा
राजेश मिश्रा
सर्वेश रस्तोगी
सतीश चंद्र कातिब
नरेश चन्द्र शर्मा
छंगामल मौर्य
वीरेंद्र कुमार
सुभाष वर्मा
धर्मवीर
सुदामा देवी
सुधा शर्मा
हरिओम कश्यप
मुनेंद्र सिंह
मुकेश सिंघल
राजकुमार गुप्ता
अमित कुमार
कुसुम
विनोद कुमार
रूप किशोर
अवनेश कुमार
हरनाम सिंह
अजय कुमार चौहान
अतुल कपूर
पुष्पेंद्र महेश्वरी
पूनम गंगवार
संजय राय
महेश राजपूत
धनदेवी
ब्रजपाल
अभिषेक सक्सेना
ऊषा उपाध्याय
नत्थूलाल राठौर
अनुपम चमन
सौरभ सक्सेना
रेनू
प्रेम चन्द्र
शाजहाँ बेगम
मोहम्मद सलीम
आरेंद्र अरोड़ा
जावित्री देवी
ये भी पढ़ें
क्या था मामला
इंद्रा मार्केट में पोर्टेबल शॉप लगाए जाने के बाद नगर आयुक्त की पहल पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच दी थी जांच के बाद भाजपा पार्षद विनोद सैनी और व्यापारी नेता पर भ्र्ष्टाचार का मुकदमा कोतवाली में दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा पार्षद नगर निगम में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। पार्षदों के प्रदर्शन को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर निगम में धारा 144 लगा दी थी। बावजूद इसके पार्षदों ने नगर आयुक्त का पुतला जलाया था जिसके बाद पार्षदों पर 3 एफआईआर दर्ज की गई थी।