चनेहटा गांव निवासी मोहम्मद नाजिम के मुताबिक, 28 अक्टूबर की रात करीब सात बजे वह परचून की दुकान से घर का सामान लेकर लौट रहा था। रास्ते में वह गोविन्द पटेल के घर के सामने से गुजर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गोविन्द का पालतू पिटबुल कुत्ता खुला घूम रहा था। नाजिम को देखकर कुत्ता अचानक हमलावर हो गया। जान बचाने के लिए वह भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर जमीन पर गिर पड़ा।