2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BAREILLY NEWS: महिला की FIR न लिखने पर सीबीगंज थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने बैठाई जांच

Bareilly News: फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला की सुनवाई न करना सीबीगंज थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। सिर में गंभीर चोट होने के बावजूद महिला की एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 2 Nov 2026, 4:01 PM IST

Bareilly News

एसएसपी अनुराग आर्य

बरेली। फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला की सुनवाई न करना सीबीगंज थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। सिर में गंभीर चोट होने के बावजूद महिला की एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इतना ही नहीं, पुलिस कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद भी थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। लापरवाही का मामला सामने आते ही एसएसपी अनुराग आर्य ने कड़ा रुख अपनाया और सीबीगंज थानाध्यक्ष विनोद सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार और उप निरीक्षक अश्वनी शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

मामला बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला 27 अक्टूबर को अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। महिला के सिर में गंभीर चोट थी। इसके बावजूद पुलिस ने उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की। आरोप है कि महिला की फरियाद को गंभीरता से लेने के बजाय संबंधित पुलिसकर्मियों ने मामले में लापरवाही बरती। थाने से कार्रवाई नहीं होने पर मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया।

ऊपर से आदेश आया, फिर भी नहीं जागी सीबीगंज पुलिस

महिला की शिकायत पुलिस कार्यालय तक पहुंचने के बाद 29 अक्टूबर को सीबीगंज थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। गंभीर चोट होने के बाद भी महिला की शिकायत को नजरअंदाज किए जाने से पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए। मामले की जानकारी एसएसपी अनुराग आर्य तक पहुंची तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया।

एक दिन पहले ही एसएसपी ने दी थी हिदायत, फिर भी बरती लापरवाही

हैरानी की बात यह है कि एसएसपी अनुराग आर्य ने 28 अक्टूबर को ही पुलिस कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसुनवाई और शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की थी। उन्होंने साफ निर्देश दिए थे कि थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इसके अगले ही दिन सीबीगंज पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद महिला की एफआईआर दर्ज नहीं की।

थानाध्यक्ष, एसएसआई और दरोगा पर एक साथ गिरी गाज

महिला की शिकायत पर कार्रवाई न होने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी के मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई कर दी। उन्होंने सीबीगंज थानाध्यक्ष विनोद सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार और उप निरीक्षक अश्वनी शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है।

फरियादियों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस महकमे में मची खलबली

सीबीगंज थाने के तीन पुलिसकर्मियों पर एक साथ हुई कार्रवाई ने पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी है। खास बात यह है कि एसएसपी की ओर से जनसुनवाई को लेकर लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद महिला की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। अब इस लापरवाही की कीमत थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबन के रूप में चुकानी पड़ी है। एसएसपी की इस कार्रवाई को फरियादियों की शिकायतों की अनदेखी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश