
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव नदोसी से युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद गांव में आक्रोश फूट पड़ा। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण सीबीगंज थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक पहचान छिपाकर युवती को अपने जाल में फंसाता रहा और 19 फरवरी की शाम उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
परिवार के मुताबिक, वाहिद उर्फ भूरा पुत्र सलीम उर्फ पहलवान पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप है। उसके भाई अनीश की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया है।
मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है। लोग खुलेआम कह रहे हैं कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। रविवार को पार्षद पति उमेश गंगवार और पूर्व पार्षद सुखदीश कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस से सीधी जवाबतलब की।
प्रदर्शन के बीच थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि 24 घंटे के भीतर युवती की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। चेतावनी दी गई कि कानून हाथ में लेने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
संबंधित विषय:
Updated on:
22 Feb 2026 09:58 pm
Published on:
22 Feb 2026 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
