बरेली

बहेड़ी में बुलडोजर चलाकर मकान तोड़ने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, अब इनकी बारी

बहेड़ी में नैनीताल हाईवे के पास एक मकान पर जबरन कब्जा करने और बुल्डोजर चलाने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बुल्डोजर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि अभी भी कई आरोपी फरार है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

less than 1 minute read
Feb 07, 2025

बरेली। नैनीताल हाईवे के किनारे एक मकान पर जबरन कब्जा करने और बुल्डोजर चलाने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बुल्डोजर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि अभी भी कई आरोपी फरार है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन

बहेड़ी के मोहल्ला शिकोही नगर निवासी अफरोज बेगम की तहरीर पर बहेड़ी थाने में मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र पाल, सुरेंद्र, टीकम सिंह, मनोज शर्मा, टीकम भाटी, मोहन सिंह, मोहम्मद आरिफ, अक्षय मंगलम, मंजूर अहमद, शारिक, आफताब, जावेद के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने 2 टीमों का गठन किया था। जिसमें शुक्रवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सूरजपाल, अमरजीत, लक्की, अमित और दीपक शामिल है। पुलिस ने इन सभी को किच्छा नदी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुल्डोजर भी बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

बहेड़ी में जबरन बुलडोजर चलाकर गुरुवार रात दबंगों ने मकान गिरा दिया। मकान के अंदर परिवार सो रहा था। जो मलबे में दब गया। साथ ही 20 मिनट तक पत्थरबाजी की। घटना सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी साथियों फरार हो गया। पीड़ित अफरोज बेगम ने बताया-उन्होंने इस मकान को सालों पहले खरीदा था। जब हम लोग भूमाफिया के आगे नहीं झुके तो वो बुलडोजर लेकर आ गए। हमारे घर को ध्वस्त कर दिया। अफरोज ने मुख्य आरोपी हरीश, चंद्रपाल, सुरेंद्र, टीकम सिंह, मनोज शर्मा, टीकम भाटी, मोहन सिंह, मोहम्मद आरिफ, अक्षय मंगलम, मंजूर अहमद, शारिक, आफताब, जावेद के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Also Read
View All
बरेली में बिखरे कश्मीर-बनारस के रंग… हैंडलूम मेले में सजे देशभर के पारंपरिक वस्त्र, सांसद ने किया शुभारंभ

गैस सिलेंडर नहीं मिला तो चूल्हे पर बन रहा था खाना… अचानक फटा कुकर, चार लोग झुलसे, बच्चे की हालत नाजुक

कड़े सुरक्षा घेरे में 19 केंद्रों पर हुई दरोगा भर्ती परीक्षा, 8160 में से 6047 अभ्यर्थी पहुंचे, जूते-मोजे उतरवाकर हुई तलाशी

सिलेंडरों के लिए मची हाहाकार… बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, शिकायत का हेल्पलाइन नंबर भी बंद

वाराणसी की किशोरी को बेचकर बरेली में देह व्यापार में धकेला, होटल से भागकर पहुंची पुलिस के पास… नेपाली महिला समेत चार गिरफ्तार

अगली खबर