
बरेली। वाराणसी से बहला-फुसलाकर लाई गई 15 वर्षीय किशोरी को बरेली में देह व्यापार के दलदल में धकेलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती ने किशोरी को झांसे में लेकर बरेली लाकर एक महिला को बेच दिया। इसके बाद गिरोह के लोग उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर जबरन देह व्यापार कराते रहे। शुक्रवार रात सेटेलाइट चौराहे के पास एक होटल से टॉयलेट के बहाने बाहर निकलकर किशोरी पुलिस के पास पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल में दबिश देकर तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को बताया कि वह सातवीं कक्षा तक पढ़ी है। जनवरी के पहले सप्ताह में घरवालों की डांट से नाराज होकर वह घर से निकल आई थी। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर घूमते समय उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। युवती ने उसे अपने झांसे में लिया और अपने घर ले जाकर तीन दिन तक रखा। इसके बाद वह किशोरी को बरेली लेकर आई और यहां बबली नाम की महिला को बेच दिया।
पीड़िता का आरोप है कि बबली, उसका पति खलील खान और उनका दोस्त विनोद उसे कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटी गांव में मस्जिद के पास एक कमरे में रखते थे। इसके बाद ये लोग उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर ग्राहकों के साथ जबरन देह व्यापार कराते थे। गिरोह में दुर्गावती नाम की नेपाली महिला और जसलीन नाम की महिला भी शामिल थीं, जो इस पूरे नेटवर्क में सक्रिय थीं।
किशोरी का आरोप है कि गिरोह के लोगों ने उसका फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था। उस आधार कार्ड में उसकी उम्र बढ़ाकर उसे बालिग दिखाया जाता था। इसी आधार कार्ड के सहारे होटल में कमरा लिया जाता और ग्राहकों को सौंप दिया जाता था, जबकि हकीकत में किशोरी की उम्र मात्र 15 वर्ष है।
पीड़िता ने बताया कि वह टॉयलेट के बहाने होटल से भागकर पुलिस के पास पहुंच गई। उसने पुलिस को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारकर कार्रवाई की। सीओ तृतीय ने बताया कि होटल से नेपाली महिला समेत तीन महिलाएं व एक पुरुष पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, उनका चालान किया जाएगा। पीड़ित किशोरी के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया है।
Published on:
14 Mar 2026 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
