1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी: टाइगर रिजर्व में बोटिंग, जंगल सफारी और हटों का किराया हुआ कम, सैलानियों की लगी लॉटरी

उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म एवं वन निगम ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत दी है। मोटर बोट, जंगल सफारी और विभिन्न हटों के किराए में कटौती कर दी गई है, जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

2 min read
Google source verification

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म एवं वन निगम ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत दी है। मोटर बोट, जंगल सफारी और विभिन्न हटों के किराए में कटौती कर दी गई है, जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नए दर लागू होने के बाद अब सैलानी पहले से कम खर्च में जंगल की खूबसूरती और वन्यजीवों का आनंद ले सकेंगे।

वन निगम के अधिकारी पुलकित निगम के अनुसार, चूका पिकनिक स्पॉट स्थित शारदा सागर डैम में चलने वाली मोटर बोट का किराया पहले 6 लोगों के लिए 4000 रुपये था, जिसे घटाकर 1800 रुपये कर दिया गया है। वहीं वन निगम के वाहन से जंगल सफारी का किराया 4700 रुपये से घटाकर 4500 रुपये कर दिया गया है। इस फैसले से पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा और अधिक लोग टाइगर रिजर्व की ओर आकर्षित होंगे।

हटों के किराए भी हुए कम

पर्यटकों के ठहरने के लिए बनाए गए हटों के किराए में भी कटौती की गई है। चूका बीच के अंदर स्थित थारू हट का किराया 5600 रुपये से घटाकर 4700 रुपये कर दिया गया है। वहीं ट्री हट, जो पहले 9100 रुपये में उपलब्ध था, अब 7900 रुपये में बुक किया जा सकेगा। इस कदम से रात रुककर जंगल का अनुभव लेने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। वन निगम द्वारा जारी आदेश पीलीभीत टाइगर रिजर्व के साथ-साथ कर्तनियाघाट वन्यजीव विहार पर भी लागू किए गए हैं। नेहरू पार्क और मुस्तफाबाद बुकिंग काउंटर से टिकट लेने पर पर्यटकों को अतिरिक्त छूट का लाभ भी दिया जा रहा है।

नई सुविधा से बढ़ी प्रतिस्पर्धा, घटाने पड़े रेट

जानकारों का कहना है कि हाल ही में सेला ईडीसी द्वारा चूका पिकनिक स्पॉट पर मोटर बोट की नई सुविधा शुरू किए जाने के बाद प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। इसी कारण वन निगम को अपने किराए कम करने पड़े हैं। इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और सस्ते विकल्प मिल रहे हैं। किराए में कमी के इस फैसले से आने वाले समय में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है। सस्ती दरों के साथ अब यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए और भी आकर्षक बन गया है।