बरेली

तीन तलाकः 28 साल की युवती से 65 साल के बुजुर्ग ने किया हलाला, अब नहीं दे रहा तलाक

बुजुर्ग से पिंड छुड़ाने के लिए युवती ने तलाक पीड़ित महिलाओं की मदद करने वाली फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई है।
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2018, 10:09 AM IST
talak
तीन तलाकः 28 साल की युवती से 65 साल के बुजुर्ग ने किया हलाला, अब नहीं दे रहा तलाक

बरेली। तीन तलाक के मामले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। तलाक के बाद हलाला के लिए बुजुर्ग के पास पहुंची 28 वर्षीय युवती पर बुजुर्ग का दिल आ गया और अब वो युवती को तलाक नहीं दे रहा है। जिसके कारण युवती अपने पहले शौहर से निकाह नहीं कर पा रही है। 65 साल के बुजुर्ग से पीछा छुड़ाने के लिए अब युवती ने मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें

हलाला के लिए बुजुर्ग से कराया निकाह

उत्तराखंड के खटीमा के रहने वाली युवती का निकाह खटीमा के ही एक युवक से 2010 में हुआ था। 2013 में मियां बीवी के बीच हुए झगड़े के कारण नौबत तलाक तक पहुंच गई और शौहर ने अपनी बीवी को तलाक दे कर उससे रिश्ता समाप्त कर दिया। कुछ समय बाद दोनों ने फिर साथ रहने की सोची तो हलाला की रस्म बीच में आ गई। रिश्तेदारों ने बरेली के रहने वाले एक बुजुर्ग को हलाला के लिए तैयार किया और 25 नवंबर 2016 को युवती का निकाह बुजुर्ग से करा दिया। निकाह के बाद बुजुर्ग का मन डोल गया और अब वो युवती को तलाक नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें

बच्चों के खातिर साथ रहने का बनाया मन

तलाक पीड़ित युवती के दो बच्चे है। एक बच्चा पिता के साथ रहता है तो दूसरा बच्चा मां के साथ रहता है। बच्चों के खातिर दोनों ने साथ रहने की सोची और बुजुर्ग से युवती का निकाह कराया गया लेकिन अब बुजुर्ग युवती को तलाक नहीं दे रहा है जिसके कारण युवती वापस अपने शौहर से निकाह नहीं कर सकती है। बुजुर्ग से पिंड छुड़ाने के लिए युवती ने तलाक पीड़ित महिलाओं की मदद करने वाली फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें

Updated on:
21 Oct 2018, 10:09 AM IST
Published on: