बरेली

बिना बताए सवा साल से गायब था सिरौली थाने का सिपाही, एसएसपी ने किया सस्पेंड, जांच के दिए आदेश

बिना सूचना दिए सवा साल से ड्यूटी से गैरहाजिर रहना सिरौली थाने के सिपाही को महंगा पड़ गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही कृपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
less than 1 minute read
Jun 21, 2025
Feature image

बरेली। बिना सूचना दिए सवा साल से ड्यूटी से गैरहाजिर रहना सिरौली थाने के सिपाही को महंगा पड़ गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही कृपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

थाना सिरौली में तैनात सिपाही कृपाल सिंह को पिछले साल 12 सितंबर को केंद्रीय कारागार की सुरक्षा ड्यूटी के लिए रवाना किया गया था। सात नवंबर को ड्यूटी समाप्त होने के बाद कृपाल सिंह इज्जतनगर से सिरौली के लिए रवाना हुआ लेकिन इसके बाद उसने थाने में वापसी दर्ज नहीं कराई। तब से सिपाही कृपाल सिंह गैरहाजिर है।

कृपाल सिंह ने इससे संबंधित कोई सूचना भी थाने पर नहीं दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने अनुशासनहीनता और कदाचार करने पर सिपाही कृपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर