21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

NEET Re-Exam Bareilly : बरेली कॉलेज में आयोजित नीट (NEET) री-एग्जाम के दौरान एक छात्रा को अचानक सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गई। एंजायटी (घबराहट) की शिकायत के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
AI Generated Symbolic Image

AI Generated Symbolic Image

बरेली : बरेली में आयोजित नीट (NEET) री-एग्जाम के दौरान एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। परीक्षा दे रही छात्रा को सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके कुछ ही देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परीक्षा केंद्र पर मौजूद स्टाफ ने तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुंशीनगर की रहने वाली छात्रा बरेली कॉलेज में आयोजित नीट री-एग्जाम में शामिल होने पहुंची थी। परीक्षा के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। छात्रा के बेहोश होने की सूचना मिलते ही केंद्र के कर्मचारियों और परीक्षकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

स्थिति को गंभीर देखते हुए छात्रा को बिना समय गंवाए परीक्षा केंद्र के नजदीक स्थित धनवंती तोमर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परीक्षा के दौरान छात्रा को अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ी और वह बेहोश हो गई। घटना की जानकारी पुलिस और छात्रा के परिजनों को भी दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए।

डॉक्टर ने क्या बताया?

धनवंती तोमर हॉस्पिटल के डॉ. रेहान ने बताया कि छात्रा नीट की परीक्षा दे रही थी, तभी उसे अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई और वह बेहोश हो गई। अस्पताल लाने के बाद उसका उपचार शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच में छात्रा को एंजायटी (घबराहट और तनाव) की समस्या होने की बात सामने आई है। फिलहाल उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है और जल्द ही उसके पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग