15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में मंत्री के भतीजे की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Bareilly Chinese Manjha Accident : बरेली में चाइनीज मांझे का कहर! यूपी के गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के 15 वर्षीय भतीजे वीर सिंह गंगवार की गर्दन कटी। गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती। पढ़ें पूरी खबर।

less than 1 minute read
Google source verification
राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे की चाइनीज मंझे से कटी गर्दन।

राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे की चाइनीज मंझे से कटी गर्दन, PC- Patrika

बरेली : बरेली में चाइनीज मांझे की वजह से एक हादसा हो गया। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे 15 साल के वीर सिंह गंगवार की गर्दन कट गई। भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे वीर सिंह सोमवार को स्कूटी से जा रहे थे। अचानक मांझा उनके गले में फंस गया, जिससे वे अनियंत्रित हो गए और स्कूटी समेत फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़े। इस दुर्घटना में वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पीलीभीत से गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री संजय गंगवार तुरंत बरेली रवाना हो गए। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने भतीजे वीर सिंह का हालचाल लिया और डॉक्टरों से इलाज की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री संजय गंगवार ने कहा कि चाइनीज मांझा पहले ही पूरी तरह प्रतिबंधित है, फिर भी शहर में इसका इस्तेमाल हो रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि वे डीएम और एसएसपी से बात करेंगे और इस मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

एसएसपी अनुराग आर्य ने भी इस मामले पर वीडियो बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा बाजार में कैसे उपलब्ध हो रहा है, इसकी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बरेली पुलिस पहले भी चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। अब पुलिस उन इलाकों में फिर से छापेमारी करेगी जहां इस प्रकार के मांझे की खरीद-फरोख्त होती है। चाइनीज मांझे से पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

खबर अपडेट की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग