बरेली

शराब के नशे में धुत पति ने चाकू से गला रेतकर कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

भमोरा क्षेत्र के गांव दलिपुर में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी साउथ और पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

less than 1 minute read
Jun 15, 2025
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पति (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। भमोरा क्षेत्र के गांव दलिपुर में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी साउथ और पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक भमोरा के गांव दलिपुर निवासी कुंवरसेन करीब तीन महीने पहले पंजाब के लुधियाना से 28 वर्षीय महिला पुष्पा को अपने साथ लाया था। गांव में चर्चा है कि कुंवरसेन ने उससे शादी की थी और पत्नी की तरह अपने साथ रख रहा था।

रात पत्नी से विवाद के बाद की हत्या

बताया जा रहा है कि कुंवरसेन शराब का आदी था और इसी आदत को लेकर शनिवार रात उसका पुष्पा से विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर उसने चाकू से पुष्पा की गर्दन पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गांव वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना भमोरा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आरोपी पति गिरफ्तार, पूछताछ जारी

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। गांव में घटना के बाद मातम का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी की हरकतें पहले भी संदेह के घेरे में थीं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि महिला वाकई उसकी पत्नी थी या नहीं, और वह कैसे उसके साथ आई थी।

Also Read
View All

अगली खबर