हाफिजगंज थाना क्षेत्र की एक युवती को दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया और रातभर दो अलग-अलग गांवों में उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। युवती के चंगुल से छूटकर घर पहुंचने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र की एक युवती को दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया और रातभर दो अलग-अलग गांवों में उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। युवती के चंगुल से छूटकर घर पहुंचने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता के मुताबिक, घटना 31 मई की रात की है। वह अपने पिता की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे रोक लिया और मुंह पर कपड़ा रखकर बेहोश कर दिया। होश आने पर युवती ने खुद को सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पाया, जहां उसे एक आरोपी के रिश्तेदार के घर में रखा गया था। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
इसके बाद आरोपी उसे दूसरे गांव ले गए और वहां भी रातभर उसे हवस का शिकार बनाया। सुबह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने जब आरोपियों के परिजनों से शिकायत की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि युवती की मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।