बरेली

9 साल की उपलब्धियों का महाकुंभ, रामलीला मैदान में लगी प्रदर्शनी, योजनाओं का दम दिखाकर सरकार ने साधा जनता से सीधा संवाद

सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर शहर के हार्टमैन रामलीला मैदान में जनकल्याणकारी योजनाओं का बड़ा प्रदर्शन शुरू हो गया है। सूचना विभाग द्वारा लगाई गई 7 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी में सरकार ने अपने कामकाज का ‘विकास रिपोर्ट कार्ड’ जनता के सामने रख दिया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने फीता काटकर किया।

2 min read
Mar 22, 2026

बरेली। सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर शहर के हार्टमैन रामलीला मैदान में जनकल्याणकारी योजनाओं का बड़ा प्रदर्शन शुरू हो गया है। सूचना विभाग द्वारा लगाई गई 7 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी में सरकार ने अपने कामकाज का ‘विकास रिपोर्ट कार्ड’ जनता के सामने रख दिया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने फीता काटकर किया।

20 मार्च से शुरू हुई यह प्रदर्शनी 26 मार्च तक चलेगी। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से प्रदर्शित किया गया है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं और सरकारी कामकाज को करीब से समझ रहे हैं।

‘लखपति दीदी’ से लेकर किसान तक, हर वर्ग पर फोकस

प्रदर्शनी में बताया गया कि 75 जिलों के 826 विकास खंडों में स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है।
18.5 लाख ‘लखपति दीदी’ को हर महीने ₹10-12 हजार की आय
1.06 करोड़ महिलाएं आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर

किसानों को बड़ी राहत, सब्सिडी, बीमा और सम्मान निधि

कृषि क्षेत्र में भी सरकार की योजनाओं का व्यापक असर दिखाया गया।
पीएम कुसुम योजना के तहत 86 हजार से अधिक सोलर पंप, 90% सब्सिडी
3.12 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ
3.53 करोड़ किसानों को फसल बीमा का भुगतान
महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया गया।
निराश्रित महिलाओं की पेंशन ₹1000 से बढ़ाकर ₹1500
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 26.81 लाख बेटियां लाभान्वित

गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं, 30 हजार से ज्यादा सखियां सक्रिय

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 30,500 से अधिक स्वास्थ्य सखियां सक्रिय हैं, जो गांवों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
इस प्रदर्शनी के जरिए सरकार सीधे जनता तक पहुंचकर अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दे रही है। यह आयोजन न सिर्फ जानकारी का मंच बना है, बल्कि सरकार के कामकाज को जनता के सामने रखने का बड़ा माध्यम भी साबित हो रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर