बरेली

बरेली में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, चौकीदार झुलसा

फरीदपुर क्षेत्र स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के निकट एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लगातार तेज धमाकों की आवाजों से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना में फैक्ट्री का चौकीदार झुलस गया

less than 1 minute read
Apr 27, 2025

बरेली। फरीदपुर क्षेत्र स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के निकट एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लगातार तेज धमाकों की आवाजों से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना में फैक्ट्री का चौकीदार झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो घंटे में मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

रविवार दोपहर के समय फैक्ट्री से पहले धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही मिनट बाद फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। तेज धमाकों के बीच स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही फरीदपुर पुलिस व अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टीम कर रही जांच

आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है, परंतु प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट अथवा फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेराबंदी कर भीड़ को नियंत्रित किया। फैक्ट्री में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं, फैक्ट्री के दस्तावेजों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Also Read
View All
शुद्ध सरसों के नाम पर बिक रहे मिलावटी तेल, फरीदपुर की तेल फैक्ट्री पर छापा, 22 हजार किलो से ज्यादा तेल जब्त, 31 लाख से अधिक का माल सीज

बरेली के इन बिल्डर्स के अवैध निर्माण पर बीडीए ने लगाई सील, एक कॉलोनी भी जमींदोज, जानें किन-किन पर हुई कार्रवाई

आवास विकास परिषद में खेल, बेटा बना सेटिंग मैनेजर करोड़ों के टेंडर रिटायर पिता की फर्म पर, बरेली से लखनऊ तक खलबली

बजट 2026-27 यूपी के लिए गेमचेंजर… विकास को मिलेगी रॉकेट रफ्तार, हाई स्पीड रेल से पूरे देश की धड़कन बनेगा प्रदेश: डॉ. महेंद्र सिंह

हाईवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने मारा छापा, 3 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

अगली खबर